ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट चयनसमिति के अध्यक्ष हिल्डिच को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा अपनाए जा रहे व्यापक बदलाव के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। कोच नीलसन को भी पद के लिए दोबारा आवेदन करना पड़ेगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न:
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट चयनसमिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिल्डिच को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा अपनाए जा रहे व्यापक बदलाव के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। राष्ट्रीय टीम के कोच टिम नीलसन को भी अपने पद के लिए दोबारा आवेदन करना पड़ेगा। बीएचपी बिल्टन के पूर्व प्रमुख डॉन आरगस की जारी की गई रिपोर्ट के बाद तुरंत यह फैसला किया गया, जिन्होंने घरेलू एशेज शृंखला गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की सात महीने तक समीक्षा की। हिल्डिच अंशकालिक तौर पर चयनसमिति के अध्यक्ष थे और अब उनकी जगह पूर्ण कालिक अध्यक्ष रखा जाएगा, जबकि चयन पैनल को तीन से पांच सदस्यीय कर दिया जाएगा। इसमें दो स्वतंत्र चयनकर्ता और ऑस्ट्रेलियाई कोच तथा कप्तान शामिल होंगे। मुख्य कोच की भूमिका अभी नीलसन के हाथ में है, जिसे और व्यापक कर दिया जाएगा। इसमें सभी की भूमिका तय होगी, इसलिए उन्हें अपने पद के लिए दोबारा आवेदन करना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा चयनकर्ता ग्रेग चैपल को इस पद पर जारी नहीं रहना चाहिए, जबकि वह राष्ट्रीय प्रतिभा मैनेजर बने रह सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रदर्शन के लिए नया महाप्रबंधक नियुक्त करना चाहिए, जो कोचिंग, चयन और सेंटर आफ एक्सीलेंस के लिए जिम्मेदार होगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, ऑस्ट्रेलिया, बदलाव