विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2016

जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं बॉक्सर मोहम्मद अली, हालत गंभीर : रिपोर्ट

जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं बॉक्सर मोहम्मद अली, हालत गंभीर : रिपोर्ट
बॉक्सर मोहम्मद अली (फाइल फोटो)
फीनिक्स: दिग्गज मुक्केबाज़ मोहम्मद अली  इस वक्त एरिज़ोना के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। उनके परिवार के एक करीबी सूत्र की मानें तो उनकी हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर है और उन्हें सांस लेने में बहुत ही ज्यादा परेशानी हो रही है। इन सूत्रों ने खुद की पहचान बताने से इनकार कर दिया क्योंकि वे परिवार की तरफ से नहीं बोल रहे थे। 74 साल के पूर्व विश्व चैंपियन को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें पार्किनसन की बीमारी भी है जिसने उनकी सांस लेने की समस्या को और ज्यादा गंभीर कर दिया है।
 

हालांकि इससे पहले अली के एक प्रवक्ता ने गुरुवार के शुरू में एक विज्ञप्ति भेजकर बताया था कि इस पूर्व हैवीवेट चैंपियन का सांस की तकलीफ के कारण एक अज्ञात अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रवक्ता बाब गुनेल ने कहा कि इस 74 वर्षीय मुक्केबाज की स्थिति अच्छी है, लेकिन उन्हें कुछ समय अस्पताल में बिताना पड़ेगा। पिछले कुछ वर्षों में अली को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले उन्हें 2015 के शुरू में पेशाब संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मोहम्मद अली, बॉक्सर, Muhammad Ali, Muhammad Ali In Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com