विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2015

बोपन्ना और मर्जिया एटीपी फिनाले में रहे उपविजेता

बोपन्ना और मर्जिया एटीपी फिनाले में रहे उपविजेता
रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया (फाइल फोटो)
लंदन: रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया सत्र के अंतिम टेनिस टूर्नामेंट एटीपी फिनाले में रविवार को यहां पुरुष युगल के फाइनल में हार गए। उन्हें उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

भारत और रोमानिया की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को जीन जुलियन रोजर और होरिया टेकाउ की जोड़ी के हाथों 4-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा था। बोपन्ना ने दूसरी बार फाइनल में हिस्सा लिया। इससे पहले वह 2012 में भी हमवतन महेश भूपति के साथ फाइनल में पहुंचे थे। पहली बार अप्रैल में जोड़ी बनाने वाले बोपन्ना और मर्जिया ने अप्रैल में जोड़ी बनाई और वे पांचवीं बार फाइनल में खेल रहे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रोहन बोपन्ना, फ्लोरिन मर्जिया, एटीपी फिनाले, टेनिस, उपविजेता, Rohan Bopanna, Florin Mergea, ATP Finale, Tennis, Runnerup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com