विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2011

भूटिया गद्दार था : द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता नईमुद्दीन

भट्टाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त कर चुके अली ने भी भूटिया की आलोचना की और कहा कि मीडिया ने उन्हें भारतीय फुटबाल का चेहरा बनाया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त कर चुके कोच सईद नईमुद्दीन समेत कुछ पूर्व फुटबाल खिलाड़ियों ने आज संन्यास लेने वाले बाईचुंग भूटिया की को लताड़ते हुए उन पर 2006 में एएफसी एशिया कप क्वालीफायर के दौरान साजिश करने का आरोप लगाया। भूटिया ने आज दिल्ली में संन्यास लेने की घोषणा की। भारत को जापान और यमन के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद बख्रास्त किए गए नईमुद्दीन ने भूटिया को इसके लिये जिम्मेदार ठहराया और पांच साल पहले हुए मैचों की सीबीआई जांच की मांग की। पूर्व भारतीय डिफेंडर सुब्रत भट्टाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त कर चुके शब्बीर अली ने भी भूटिया की आलोचना की और कहा कि मीडिया ने उन्हें भारतीय फुटबाल का चेहरा बनाया। नईमुद्दीन ने निचली रैंकिंग पर काबिज यमन के खिलाफ मैच में भूटिया की आलोचना करते हुए कहा, उसने खिलाड़ियों के साथ मिलकर साजिश की और गोलकीपिंग कोच अतनु भट्टाचार्य को टीम बैठक में नहीं शामिल होने दिया। वह टीम के छह सात खिलाड़ियों के साथ मिल गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भूटिया, नईमुद्दीन, Bhutia, Naimuddin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com