महेश भूपति और माइकल लोड्रा ने एटीपी दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने सर्बिया के यांको टिपसारेविच और विक्टर ट्रोइकी को सीधे सेटों में हराया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई:
महेश भूपति और माइकल लोड्रा ने एटीपी दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने सर्बिया के यांको टिपसारेविच और विक्टर ट्रोइकी को सीधे सेटों में हराया।
भारत और फ्रांस की गैर वरीय टीम ने सर्बियाई प्रतिद्वंद्वियों को 6-3, 6-3 से मात दी।
अब उनका सामना पोलैंड के चौथी वरीयता प्राप्त मारियुज फ्राइस्टेनबर्ग और मार्सिन मैटकोवस्की से होगा।
रोहन बोपन्ना और अमेरिका के राजीव राम ने दूसरी वरीयता प्राप्त जीन जूलियन रोजर और ऐसाम उल हक कुरैशी को पहले दौर में हरा दिया।
सोमदेव देववर्मन एकल वर्ग में दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन देल पोत्रो से हारकर बाहर हो गए ।
बोपन्ना और राम का सामना अब रोमानिया के विक्टर हनेस्कू और चेक गणराज्य के लुकास रसोल से होगा।
भूपति और बोपन्ना अगर अगला मैच जीत जाते हैं तो सेमीफाइनल में उनकी टक्कर होगी यानी फाइनल में एक भारतीय का रहना तय है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महेश भूपति, माइकल लोड्रा, एटीपी चैम्पियनशिप, Mahesh Bhupathi, Michael Llodra, ATP Dubai Tennis Championships