विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2011

टीम इंडिया का अभ्यास खत्म, शनि मंदिर पहुंचे भज्जी

शिविर के अंतिम दिन जहां जहीर खान ने आराम किया, वहीं हरभजन सिह शिविर से छुट्टी मिलने के बाद एक स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: विश्व कप-2011 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को सम्पन्न हो गया। शिविर के अंतिम दिन जहां अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान ने आराम किया, वहीं हरभजन सिह शिविर से छुट्टी मिलने के बाद एक स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। हरभजन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से दक्षिण बेंगलुरु में स्थित त्यागराजनगर के मशहूर शनि देव मंदिर पहुंचे और वहां आधे घंटे तक रुककर पूजा-अर्चना की। अभ्यास शिविर के अंतिम दिन भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में सभी खिलाड़ियों ने लगभग तीन घंटे तक पसीना बहाया। जहीर इस सत्र का हिस्सा नहीं रहे। टीम इंडिया को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ अपना पहला अभ्यास मैच खेलना है। दिन-रात के इस मुकाबले को देखने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में 50,000 दर्शकों के जुटने की उम्मीद की जा रही है। भारत को विश्व कप के अंतर्गत अपना पहला ग्रुप मुकाबला 19 फरवरी को बांग्लादेश के साथ खेलना है। यह मैच ढाका में खेला जाएगा। इसी दिन विश्व कप का उद्घाटन होना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप, टीम इंडिया, अभ्यास सत्र
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com