विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2011

वन डे में भी जीतेगा इंग्लैंड : बाथम

महान ऑलराउंडर इयान बाथम ने भविष्यवाणी की है कि टेस्ट सीरीज में भारत को 4-0 से हराने के बाद इंग्लैंड वन डे में भी जीत दर्ज करेगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: महान ऑलराउंडर इयान बाथम ने भविष्यवाणी की है कि टेस्ट सीरीज में भारत को 4-0 से हराने के बाद इंग्लैंड 31 अगस्त से ट्वेंटी-20 मैच के साथ शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में भी जीत दर्ज करेगा। बाथम ने द डेली मिरर में अपने कॉलम में लिखा है, मुझे लगता है कि इंग्लैंड की टीम भारत को पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भी हरा सकती है। भारत विश्व चैंपियन है और इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गया लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत यहां दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम के तौर पर आया और सभी ने देखा कि उसके साथ क्या हुआ। उन्होंने कहा, इंग्लैंड अभी विश्व ट्वेंटी-20 चैंपियन है और घरेलू सरजमीं पर वह काफी सफल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज और एशेज के बाद विश्व कप को छोड़ दिया जाए तो पिछले दो साल में इंग्लैंड की वन-डे फार्म अच्छी रही है। मुझे उम्मीद है कि वे अगले कुछ महीनों और उसके बाद भी खेल के इस प्रारूप को अपना लक्ष्य बनाएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंग्लैंड, भारत, जीत, वन डे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com