बजरंग ने एकतरफा मुकाबले में राहुल मान को 10-0 से रौंदा (फाइल फोटो)
- बजरंग ने यह मुकाबला 10-0 के अंतर से जीता
- अंतिम खिलाड़ियों की सूची में जगह सुनिश्चित की
- वायरल के कारण ट्रायल में भाग नहीं ले पाए थे बजरंग
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस:
एशियाई चैम्पियन बजरंग पूनिया ने यहां विशेष चयन ट्रायल में राहुल मान को शिकस्त दी जिससे वह आगामी विश्व चैम्पियनशिप में पुरुष 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. बजरंग ने मान को 10-0 से रौंदकर 21 अगस्त से होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये चुने गये अंतिम खिलाड़ियों की सूची में जगह सुनिश्चित की.
इससे पहले मान पिछले महीने सोनीपत में हुए चयन ट्रायल में 65 किग्रा में विजेता रहे थे. लेकिन बजरंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को आवेदन दिया था कि वह वायरल बुखार के कारण ट्रायल्स में भाग नहीं ले पायेंगे और उन्होंने अनुरोध किया था कि उनके वजन वर्ग में फाइनल ट्रायल उनके ठीक होने के बाद करा दिया जाये.
यह भी पढ़ें : 61 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में बजरंग पूनिया ने दिलाया रजत
राहुल मान को फिर गले में मामूली चोट लग गयी इसके कारण 65 किग्रा का फाइनल ट्रायल नहीं हो सका. इसके बाद मुख्य कोच जगमिंदर सिंह के अनुरोध पर डब्ल्यूएफआई ने सरकार से मंजूरी ली कि बजरंग और मान दोनों फ्रांस जाएं और टूर्नामेंट से पहले वहीं उनका फाइनल ट्रायल कराया जाए. टूर्नामेंट के लिये बाकी टीम की घोषणा सोनीपत में चयन ट्रायल के बाद की गई.
वीडियो : रैंप पर दिखाई दीं रेसलर साक्षी मलिक
फ्रीस्टाइल टीम इस प्रकार है: संदीप तोमर (57 किग्रा), हरफूल (61 किग्रा), बजरंग पूनिया (65 किग्रा), अमित धनकड़ (70 किग्रा), प्रवीण राणा (74 किग्रा), दीपक (86 किग्रा), सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा), सुमित (125 किग्रा).
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं