विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2017

साई प्रणीत ने जीता सिंगापुर ओपन खिताब, पहले ही सुपर सीरीज़ फ़ाइनल में हमवतन श्रीकांत को हराया

साई प्रणीत ने जीता सिंगापुर ओपन खिताब, पहले ही सुपर सीरीज़ फ़ाइनल में हमवतन श्रीकांत को हराया
आंध्रप्रदेश के बी साई प्रणीत ने पहले ही सुपर सीरीज़ फ़ाइनल में जीत दर्जकर खिताब जीता...
  • प्रणीत ने पहली बार कोई सुपर सीरीज खिताब जीता है
  • श्रीकांत इससे पहले दो बार सुपर सीरीज खिताब जीत चुके हैं
  • दोनों के बीच कुल 6 मैच हुए हैं, जिनमें से 5 प्रणीत ने जीते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: सिंगापुर ओपन बैडमिंटन सुपरसीरीज़ फ़ाइनल और पहली बार पुरुष एकल में आमने सामने दो भारतीय बी. साई प्रणीत बनाम किदाम्बी श्रीकांत भारत ऐसा चौथा देश है जिसके दो खिलाड़ी एक साथ सुपर सीरीज़ फ़ाइनल में खेले. जहां श्रीकांत इकलौते भारतीय पुरुष खिलाड़ी थे जिन्होंने इससे पहले दो सुपर सीरीज़ ख़िताब (चाइना ओपन 2014, इंडिया ओपन 2015) अपने नाम किए थे, तो आंध्रप्रदेश के बी साई प्रणीत का ये पहला सुपर सीरीज़ फ़ाइनल मैच था.

बड़े मैच का अनुभव श्रीकांत के पास था जिसका पहले ही गेम में असर दिखाई दिया. कड़े मैच में पहला गेम श्रीकांत ने 21-17 से अपने नाम किया, लेकिन दोनों के बीच इससे पहले के आपसी रिकॉर्ड को देखें तो पलड़ा प्रणीत का भारी था. इस फ़ाइनल से पहले दोनो के बीच कुल 5 मैच हुए जिसमें 4 प्रणीत ने जीतेथे.

इस रिकॉर्ड का असर खिताबी मुक़ाबले के पहले गेम के बाद दिखा. साई प्रणीत ने दूसरे गेम में ज़ोरदार वापसी करते हुए 21-17 से जीत दर्ज की, फिर 1-1 से बराबरी पर मैच आ गया, जो डिसाइडर गेम में गया जहां प्रणीत का बेहतर रिकॉर्ड और बेहतर फ़ॉर्म श्रीकांत के अनुभव पर भारी पड़ी. 24 साल के प्रणीत ने 21-12 से फ़ाइनल गेम अपने नाम कर सिंगापुर ओपन में 2-1 से हमवतन किदाम्बी श्रीकांत पर जीत दर्ज की. अपने पहले ही सुपरसीरीज़ फ़ाइनल को 55 मिनट में जीतकर प्रणीत ने उसे यादगार बना दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com