विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

AUSTRALIAN OPEN: सेमीफाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर, अब नजरें इस 'खास रिकॉर्ड' पर

पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-2 फेडरर ने चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिक को मात दी.

AUSTRALIAN OPEN: सेमीफाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर, अब नजरें इस 'खास रिकॉर्ड' पर
रोजर फेडरर
  • बर्डिच के साथ दो घंटे 14 मिनट तक चला मैच
  • फेडरर 7-6 (7-1), 6-3, 6-4 से जीते
  • जोकोविच के रिकॉर्ड पर हैं फेडरर की निगाहें
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी और खिताब के दावेदारों में से एक रोजर फेडरर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैंम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-2 फेडरर ने चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिच को मात दी. और अब इस दिग्गज खिलाड़ी की नजर बहुत ही खास रिकॉर्ड पर लगी है. सेमीफाइनल में फेडरर का मुकाबला दक्षिण कोरिया के चुंग से होगा. 

अपने छठे ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे फेडरर ने वर्ल्ड नम्बर-20 बर्डिक को दो घंटे 14 मिनट तक चले मैच में 7-6 (7-1), 6-3, 6-4 से मात दी. थॉमस बर्डिच अभी तक इस खिताब को हासिल नहीं कर पाए हैं. वह 2014 और 2015 में आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें : ऑस्‍ट्रेलियन ओपन: हर साल रोजर फेडरर को खत लिखते हैं महान केन रोसवाल, इसमें होती है यह छोटी सी बात...

सेमीफाइनल में फेडरर का सामना 21 वर्षीय दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी हेयोन चुंग से होगा। चुंग ने बुधवार को क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के टेनेस सेंडग्रेन को 6-4, 7-6 ( 7-5), 6-3 से मात दी. इससे पहले, चुंग ने चौथे दौर में जोकोविक को मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले कोरियाई खिलाड़ी बन गए हैं.

VIDEO : पिछले साल 18वां ग्रैंडस्लैम जीतने के बाद रोजर फेडरर
सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद फेडरर की निगाहें एक बहुत ही खास रिकॉर्ड पर लग गई हैं. बता दें कि अगर फेडरर यह ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लेते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब को छह बार हासिल करने के साथ ही सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे.



 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com