विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2018

AUSTRALIAN OPEN: नोवाक जोकोविच चौथे दौर में, मारिया शारापोवा की छुट्टी

जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी एंजीलके केर्बर और सर्बिया के स्टार नोवाक जोकोविच ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है

AUSTRALIAN OPEN: नोवाक जोकोविच चौथे दौर में, मारिया शारापोवा की छुट्टी
नोवाक जोकोविच का फाइल फोटो
  • 21वीं सीड केर्बर ने शारापोवा को 6-1, 6-3 से हराया
  • नम्बर-12 जोकोविक स्पेन के एल्बर्ट रामोस विनोलास को हराया
  • नोवाक जोकोविच 6-2, 6-3, 6-3 से जीते
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी एंजीलके केर्बर और सर्बिया के स्टार नोवाक जोकोविच ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है. महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में शनिवार को केर्बर ने रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया.
  रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट क 21वीं सीड केर्बर को शारापोवा को हराने में केवल 64 मिनट का समय लगा. उन्होंने प्रतिबंध समाप्ति के बाद अपना पहला ग्रैंड स्लैम खेल रहीं शारापोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराया. साल 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुकीं केर्बर ने कहा, 'मेरी इस कोर्ट से काफी यादें जुड़ी हैं. मेरे लिए यह काफी खास है और आपके साथ यह और भी खास बन जाता है'

यह भी पढ़ें : AUSTRALIAN OPEN: 'इतनी गहराई' से निकल लिएंडर पेस और पूरव राजा ने किया उलटफेर, तीसरे दौर में पहुंचे

इसके अलावा, पुरुष एकल वर्ग में वर्ल्ड नम्बर-12 जोकोविक ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे दौर में स्पेन के एल्बर्ट रामोस विनोलास को मात दी. छह बार आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके जोकोविक ने दो घंटे 21 मिनट तक चले मैच में वर्ल्ड नम्बर-23 को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-3 से मात दी. मैच के दौरान जोकोविक अपनी घुटने की चोट के दर्द के कारण एक समय पर पस्त होकर जमीन पर लेट गए थे. हालांकि, प्राथमिक जांच के बाद उन्हें ठीक महसूस हुआ और उन्होंने फिर से खेल में वापसी की.

VIDEO : जब रोजर फेडरर ने पिछले साल अपना 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता.
फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया ने बेलारूस की एलियाकसैंड्रा सासनोविक को तीसरे दौर में 6-3, 5-7, 6-2 से मात देकर चौथे दौर में कदम रखा 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com