विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

AUSTRALIAN OPEN: रोहन बोपन्ना और दिविज शरण अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल कर साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के डबल्स मुकाबलों के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

AUSTRALIAN OPEN: रोहन बोपन्ना और दिविज शरण अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
रोहन बोपन्ना का फाइल फोटो
  • बोपन्ना-एडुअर्ड रोजर-वासेलिन ने जोआओ सोउसा व लियोनाडरे मायेर को हराया
  • बोपन्ना-एडुअर्ड रोजर-वासेलिन 6-2, 7-6 (7-3) से जीते
  • दिविज शरण और राजीव राम की 4-6, 7-6 (7-4) व 6-2 से जीत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल कर साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के डबल्स मुकाबलों के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. बोपन्ना ने शुक्रवार को खेले गए मैन डबल्स वर्ग में अपने फ्रांसीसी साझेदार एडुअर्ड रोजर-वासेलिन के साथ पुर्तगाल के जोआओ सोउसा और अर्जेटीना के लियोनाडरे मायेर को मात दी.
 
वहीं, दिविज शरण ने अपने अमरीकी जोड़ीदार राजीव राम के साथ मिलकर इटली के फाबियो फोगनीनी और स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया. शरण और राजीव की जोड़ी ने मैन डेबल्स के दूसरे दौर में जीत हासिल करके प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. 

यह भी पढ़ें : ऑस्‍ट्रेलियन ओपन: हर साल रोजर फेडरर को खत लिखते हैं महान केन रोसवाल, इसमें होती है यह छोटी सी बात...

इसके अलावा, पाविक और माराच ने अपने संघर्षपूर्ण मैच में न्यूजीलैंड के आर्टेम सिताक और होलैंड के वेस्ले कूलहोफ की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-7 (5-7), 6-4, 6-4 से हराकर जीत हासिल की.

VIDEO : जब पिछले साल सेरेना ने बड़ी बहन  वीनस को हरा अपना 23वां ग्रैंडस्लैम जीता 

एडुअर्ड और बोपन्ना की जोड़ी ने जोआओ और मायेर को दूसरे दौर में 6-2, 7-6 (7-3), तो दिविज शरण और राजीव राम ने फाबियो फोगनीनी-मार्सेल ग्रानोलर्स को 4-6, 7-6 (7-4) व 6-2 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com