रोजर फेडरर के नाम 17 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं (फाइल फोटो)
मेलबर्न:
साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की नजर 18वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर है. उन्होंने सोमवार को इस दिशा में कदम भी बढ़ा दिए और शानदार जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में पहुंच गए. हालांकि पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर ने यह भी स्वीकार किया है कि उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन का पहला मुकाबला खेलते समय घबराहट महसूस हो रही थी. फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में आस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जर को संघर्षपूर्ण मैच में 7-5, 3-6, 6-2, 6-2 से हराया है.
रोजर फेडरर की ग्रैंड स्लैम यात्रा बेहद शादनार रही है और उनके नाम 17 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं. इतने मैचों और खिताब जीतने का अनुभव रखने वाले रोजर फेडरर का मैच से पहले घबराना बड़ी बात रही. हालांकि उन्होंने इस पर जल्दी ही नियंत्रण पा लिया और जीत दर्ज कर ली.
फेडरर ने कहा, 'मैच जब शुरू हुआ तो मैं थोड़ा घबराया हुआ था. शुरुआत में मेरी सर्विस कई बार अच्छी तो कई बार खराब रही, जिससे मुझे भी आश्चर्य हुआ, क्योंकि अभ्यास के दौरान मैं बिल्कुल सही सर्विस कर रहा था.'
घबराहट को लेकर दिए बयान के बाद रोजर फेडरर ने जोर देकर कहा कि उन्हें किसी तरह की कोई समस्या नहीं है और वह इस टूर्नामेंट के लिए बिल्कुल फिट हैं. विंबलडन के बाद से चोट के कारण टेनिस कोर्ट से दूर रहे फेडरर ने पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में मेल्जेर को 7-5, 3-6, 6-2, 6-2 से हराया.
चोट के बाद वापसी करते हुए ऑस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जेर को हराने के बाद फेडरर ने कहा, "पिछला साल मुश्किलों से भरा था, लेकिन सामान्य रूप से फिर से टेनिस खेलने में आनंद आ रहा है. यह काफी लंबा रास्ता था, लेकिन मैंने कर दिखाया."
उल्लेखनीय है कि स्विट्जरलैंड के 35 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी फेडरर पिछले साल विबंलडन टूर्नामेंट के बाद घुटने की चोट के कारण कोर्ट से दूर हो गए थे.
(इनपुट एजेंसी से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं