विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2011

विश्व कप : पोंटिंग के नाम सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग आईसीसी विश्व कप में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग आईसीसी विश्व कप में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।  पोंटिंग ने सोमवार को अहमदाबाद में जिम्बाब्वे के साथ खेले गए मुकाबले के साथ अपने ही देश के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ के 39 मैचों के रिकार्ड को पीछे छोड़ा। पोंटिंग 1996 से अब तक विश्व कप में कुल 40 मैच खेल चुके हैं। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार 23 मैच जीते हैं और दूसरी बार खिताब बचाने के लिए प्रयासरत है। सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में मैक्ग्राथ के बाद श्रीलंका के सनत जयसूर्या (38) का नाम है लेकिन जयसूर्या विश्व कप में नहीं खेल रहे हैं। पोंटिंग का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर तोड़ सकते हैं, जो अब तक कुल 37 मैच खेल चुके हैं। तेंदुलकर के नाम विश्व कप में सर्वाधिक 1824 रन बनाने का रिकॉर्ड है। इस फेहरिस्त में पोंटिंग (1565) दूसरे और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा (1225) तीसरे क्रम पर हैं। पोंटिंग ने कप्तान के तौर पर अब तक 23 मैच खेले हैं। वह भारत के मोहम्मद अजहरूद्दीन (23मैच) की बराबरी कर चुके हैं और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (27 मैच) का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑस्ट्रेलिया, मैच, पोंटिंग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com