महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन अब ऑस्ट्रेलिया के जूनियर क्रिकेट खिलाड़ियों को फिरकी की कला सिखाते हुए नजर आएंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ब्रिस्बेन:
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन अब ऑस्ट्रेलिया के जूनियर क्रिकेट खिलाड़ियों को फिरकी की कला सिखाते हुए नजर आएंगे। मुरलीधरन 'ब्रिस्बेन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में एक प्रशिक्षण शिविर के दौरान बतौर अतिथि कोच के रूप में कई सप्ताह गुजारेंगे। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट झटकने वाले मुरलीधरन वीडियोटेप के द्वारा कंगारू स्पिनरों के भविष्य की पीढ़ी के लिए ट्यूटोरियल कोचिंग प्रदान करेंगे। समाचार पत्र 'द हेराल्ड सन' ने राष्ट्रीय चयनकर्ता ग्रेग चैपल के हवाले से लिखा है, " यह बढ़िया मौका है। मुरलीधरन एक महान बल्लेबाज हैं। वह बहुत भाग्यशाली हैं। हमारे युवा स्पिनरों को मुरलीधरन से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।" टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में 22.72 की औसत से 800 विकेट झटके हैं जबकि 341 एकदिवसीय मुकाबलों में उन्होंने 23.18 की औसत से 519 विकेट चटकाए हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुरलीधरन, क्रिकेट, ऑस्ट्रेलिया