विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2014

एशियन गेम्स : सानिया-प्रार्थना की भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक जीता

एशियन गेम्स : सानिया-प्रार्थना की भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक जीता
सानिया मिर्जा की फाइल तस्वीर
इंचियोन:

सानिया मिर्जा और प्रार्थना थोम्बरे की भारतीय जोड़ी को एशियाई खेलों की महिला युगल टेनिस स्पर्धा के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की चिन वेई चान और सु वेई सिहिन से मिली हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

पांचवीं वरीय भारतीय जोड़ी ने येरूमल टेनिस कोर्ट पर चीनी ताइपे की जोड़ी को कड़ी चुनौती दी, लेकिन उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। सानिया और प्रार्थना की जोड़ी ने एक घंटे 35 मिनट तक मशक्कत की, लेकिन वे फाइनल में प्रवेश करने से चूक गईं।

दोनों जोड़ियों ने शुरुआती सेट में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी, जिससे यह टाईब्रेकर तक पहुंच गया। लेकिन ताइपे की जोड़ी करीब एक घंटे में यह सेट जीतने में सफल रही। भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि दूसरे सेट में वापसी की और महज 32 मिनट में अपने से ऊंची रैंकिंग की जोड़ी को पस्त कर सेट अपने नाम किया।

निर्णायक सेट ताइपे की जोड़ी के लिए बहुत आसान रहा, जिसमें उन्होंने महज 10 मिनट में 10-4 से इसे हासिल कर मैच जीत लिया। इससे पहले युकी भांबरी ने पुरुष एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एशियन गेम्स 2014, एशियाई खेल, सानिया मिर्जा, प्रार्थना थोम्बरे, Asian Games 2014, Sania Mirza, Prarthana Thombare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com