विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2014

एशियन गेम्स, दूसरा दिन : भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

एशियन गेम्स, दूसरा दिन : भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता
इंचियोन:

भारतीय निशानेबाजों ने 17वें एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। भारत को जीतू राय, समरेश जंग और प्रकाश नांजप्पा की तिकड़ी ने यह पदक दिलाया।

जीतू का यह दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने शनिवार को प्रतियोगिता के पहले दिन ओंगनियोन अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज में 50 मीटर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता था। जीतू, समरेश और नांजप्पा की टीम ने कुल 1743 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारत और चीन के बराबर 1743 अंक थे, लेकिन चीन ने भारत के 64 के मुकाबले 65 'बुल्स आई' निशाने मारे, जिससे उसे रजत पदक मिला। किम चियोंगयोंग, जिन जोंगोह और ली डेइमयुंग की कोरिया की तिकड़ी ने 1744 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पेंग वेई, प्यू काईफेंग और वांग झिवेई की चीन की टीम की रजत पदक हासिल किया।

भारत को शनिवार को श्वेता चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक के साथ खेलों का पहला पदक दिलाया था, जबकि जीतू ने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एशियन गेम्स 2014, जीतू राय, निशानेबाजी, समरेश जंग, प्रकाश नांजप्पा, इंचियोन, Asian Games 2014, Jitu Rai, Samaresh Jung, Prakash Nanjappa, Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com