इंचियोन:
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया सोमवार को 17वें एशियाई खेलों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 61 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में हारकर स्वर्ण पदक से चूक गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
डोवोन जिम्नेजियम में हुए फाइनल मुकाबले में ईरान के मसऊद ने बजरंग को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।
बजरंग पहले मुकाबले में कोई अंक हासिल नहीं कर सके और मसऊद ने दो अंक हासिल कर बढ़त बना ली।
बजरंग ने इसके बाद दूसरे राउंड में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। दूसरे राउंड का मुकाबला दोनों तरफ से काफी आक्रामक रहा और दोनों खिलाड़ियों ने चार-चार अंक हासिल किए। बजरंग पूरा प्रयास करने के बावजूद पहले राउंड में पिछड़ने के बाद आगे नहीं निकल पाए।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारतीय पहलवान, बजरंग पूनिया, एशियन गेम्स, बजरंग पूनिया को रजत, Asian Games, Bajrang Kumar, Wrestling