विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2014

एशियन गेम्स : साइना नेहवाल आखिरी आठ में पहुंचीं, पीवी सिंधू हारीं

एशियन गेम्स : साइना नेहवाल आखिरी आठ में पहुंचीं, पीवी सिंधू हारीं
नई दिल्ली:

महिला सिंग्लस मुकाबलों में भारत की साइना नेहवाल आखिरी आठ में पहुंच गई हैं। उनका मुकाबला आज ईरान की खिलाड़ी सोराया से था। साइना को अपना मैच जीतने में बिलकुल भी मश्क्कत नहीं करनी पड़ी।

पहला गेम साइना 21−7 से जीत गई और दूसरे गेम में भी ईरान की खिलाड़ी साइना को चुनौती देने में नाकाम रही। दूसरा गेम 21−6 से जीतकर साइना नेहवाल ने क्वार्टर फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली।

साइना के लिए अभी तक सफर आसान रहा है, लेकिन अब उनका असली इम्तिहान शुरू होगा, जहां चीन के खिलाड़ियों से उनकी टक्कर होगी, लेकिन भारत को बैडमिंटन में तब बड़ा झटका लगा जब पीवी सिंधू आज अपना प्री−क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गईं।

विश्व की नंबर 10 खिलाड़ी और यहां आठवीं वरियता प्राप्त सिंधू का मैच इंडोनेशिया की मनुपुत्ती बेलाट्रिक्स से था। पहला गेम सिंधू 22−20 से जीत गई, लेकिन उसके बाद बेलाट्रिक्स ने मैच में गजब की वापसी की और दूसरे गेम 21−16 से जीत लिया।

तीसरा और निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों में कड़ा मुकाबला हुआ। स्कोर 20−20 की बराबरी पर था, लेकिन आखिरकार अपनी लय में नजर आने वाली पीवी सिंधू को मैच के दौरान की गई गलतियों की सजा चुकानी पड़ी और वह 22−20 से आखिरी गेम हार गईं। बेलाट्रिक्स ने 20−22, 21−16, 22−20 से भारत की पीवी सिंधू को मात दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, एशियन गेम्स, अंतिम आठ में साइना, Asian Games 2014, Saina Nehwal, PV Sindhu, पीवी सिंधू
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com