विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2012

एशियाई चैम्पियन्स ट्राफी हॉकी : भारत ने ओमान को 11-0 से हराया

भारत ने एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में ओमान को 11-0 से रौंदकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत अगले मैच में सोमवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दोहा: भारत ने एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में ओमान को 11-0 से रौंदकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

भारत की ओर से एसवी सुनील (तीसरे और 44वें मिनट), धर्मवीर सिंह (आठवें और 56वें मिनट), वीआर रघुनाथ (30वें और 38वें मिनट) और रूपिंदर पाल सिंह (33वें और 43वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे जबकि अक्षयदीप सिंह (53वें मिनट), हरबीर सिंह (65वें मिनट) और दानिश मुज्तबा (67वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

गत चैम्पियन भारत ने शुरुआत से ही मैच में दबदबा बनाए रखा और तीसरे मिनट में ही रूपिंदर के पास पर सुनील ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। धर्मवीर ने पांच मिनट बाद बढ़त को दोगुना कर दिया।

रघुनाथ ने 30वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील किया जिसके तीन मिनट बाद रूपिंदर ने मैदानी गोल दागा।

भारतीय टीम मध्यांतर तक 4-0 से आगे चल रही थी। भारत ने दूसरे हाफ में भी ओमान के डिफेंस को लगातार दबाव में रखा।

ओमान की टीम भारत की आक्रामक हाकी का सामना नहीं कर पाई और गत चैम्पियन टीम ने दूसरे आफ में सात और गोल दागे।

भारत अगले मैच में सोमवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।

भारत ने इससे पहले चीन को 4-0 जबकि जापान को 3-1 से हराया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Champions Trophy, Hockey, एशियाई चैम्पियन्स ट्राफी, हॉकी, India Beat Oman, भारत, ओमान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com