विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2016

मिलोस राओनिच को हराकर दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने एंडी मरे

मिलोस राओनिच को हराकर दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने एंडी मरे
विंबडलन ट्रॉफी को चूमते एंडी मरे
  • मरे का यह तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है
  • उन्होंने 2013 में भी विंबलडन खिताब जीता था
  • राओनिच रविवार को सिर्फ आठ ऐस लगा पाए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: दूसरे वरीय एंडी मरे ने रविवार को पुरुष एकल फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिच को सीधे सेटों में 6-4, 7-6, 7-6 से हराकर दूसरी बार विंबलडन और तीसरी बार ग्रैंडस्लैम खिताब जीता।

दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी 29 साल के मरे ने इससे पहले 2013 में भी विंबलडन में खिताब जीता था, जबकि 2012 में वह अमेरिकी ओपन चैंपियन बने थे।

ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में 11वीं बार हिस्सा ले रहे स्काटलैंड के मरे ने इस जीत के साथ छठे वरीय राओनिच की ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाला कनाडा का पहला खिलाड़ी बनने की उम्मीद भी तोड़ दी। मरे पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी से भिड़ रहे थे।

मरे ने खिताब जीतने के बाद कहा, 'प्रत्येक साल यह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होता है। मैंने यहां कुछ शानदार लम्हें जिए हैं और कुछ कड़ी हार मिली हैं। आज मैंने शानदार खेल दिखाया।' उन्होंने कहा, 'कड़ी हार के कारण जीत अतिरिक्त विशेष हो जाती है। मुझे गर्व है कि यह ट्रॉफी एक बार फिर मेरे हाथ में है।'

मरे को दो घंटे और 48 मिनट चले इस मुकाबले के दौरान सिर्फ दो ब्रेक प्वाइंट का सामना करना पड़ा जबकि फाइनल तक के सफर के दौरान 137 ऐस लगाने वाले 25-वर्षीय राओनिच रविवार को सिर्फ आठ ऐस लगा पाए।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एंडी मरे, मिलोस राओनिच, विंबलडन, टेनिस, Andy Murray, Milos Raonic, Wimbledon 2016, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com