विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2018

ALL ENGLAND OPEN: पीवी सिंधु ने किया क्वार्टरफाइनल में प्रवेश

सायना नेहवाल के चैंपियनशिप से बाहर होने के बाद अब करोड़ों भारतीय खेलप्रेमियों की उम्मीदें सिंधु पर आकर टिक गई हैं

ALL ENGLAND OPEN: पीवी सिंधु ने किया क्वार्टरफाइनल में प्रवेश
पीवी सिंधु
  • वर्ल्ड नम्बर-11 थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल को हराया
  • तीसरे गेम में हुआ मैच का फैसला
  • सिंधु 21-13, 13-21, 21-19 से जीतीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. सिंधु की इस जीत के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती बरकरार रखी है. इससे पहले, सायना नेहवाल पहले ही दौर में बाहर हो गईं थीं.
  सिंधु ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में वर्ल्ड नम्बर-11 थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल को मात दी. तीसरे गेम में सिंधु ने शानदार प्रदर्शन किया.सिंधु ने पहले गेम में आसानी से जीत हासिल की, लेकिन दूसरे गेम में वह जिंदापोल के आगे कमजोर पड़ गईं. तीसरा गेम दोनों के बीच 26 मिनट तक चला.  सिंधु ने 7-4 से अच्छी बढ़त बनाई थी, लेकिन जिंदापोल ने एक समय पर स्कोर 9-9 से बराबर कर लिया। इसके बाद उन्होंने सिंधु को पछाड़ते हुए 16-13 से बढ़त ली

यह भी पढ़ें : ALL ENGLAND OPEN: पहले ही दौर में हारकर बाहर हुए बी. साईं प्रणीत

यहां सिंधु ने शानदार स्मैश मारते हुए 18-18 से स्कोर बराबर कर लिया. सिंधु ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और अंत में 21-19 ने जीत हासिल कर अंतिम-8 में जगह बनाई.

VIDEO: जब सिंधु ने पिछले साल विश्व बैडमिंटन में रजत पदक जीता था. 
कुल मिलाकर वर्ल्ड नंबर-3 सिंधु ने जिंदापोल को एक घंटे और छह मिनट तक चले मैच में 21-13, 13-21, 21-19 से मात दी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com