विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2013

बोपन्ना से फिर जोड़ी बनाने को लेकर रोमांचित हैं ऐसाम

कराची:

अपने मित्र रोहन बोपन्ना के साथ फिर जोड़ी बनाने को लेकर उत्साहित पाकिस्तानी टेनिस खिलाड़ी ऐसाम-उल-हक कुरैशी ने कहा कि उन्होंने तमाम पहुलुओं पर विचार करने के बाद इस भारतीय खिलाड़ी के साथ दुबारा जोड़ी बनाने का फैसला किया।

ऐसाम ने रविवार को स्टॉकहोम में हॉलैंड के जीन जुलियन रोजर के साथ पुरुष युगल का खिताब जीतने के बाद कहा कि उन्होंने तमाम विकल्पों पर विचार किया।

उन्होंने कहा, ‘रोहन ने फिर जोड़ी बनाने में दिलचस्पी दिखाई थी। मैंने सभी पहुलुओं पर विचार करने के बाद यह फैसला किया।’ ऐसाम ने कहा कि इस भारतीय खिलाड़ी के साथ युगल की अपनी जोड़ी फिर शुरू करना रोमांचक होगा क्योंकि दो साल पहले भागीदारी समाप्त करने के बाद से हम दोनों खिलाड़ी के रूप में परिपक्व हो गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘हम दोनों अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अधिक अनुभवी हैं।’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विश्व युगल टेनिस, रोहन बोपन्ना, ऐसाम-उल-हक कुरैशी, World Double Tennis Tournament, Rohan Bopanna, Aesam-ul-haq-Qureshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com