विज्ञापन
This Article is From May 28, 2015

रियो ओलिंपिक के लिए 39 और खिलाड़ी टॉप स्कीम में शामिल

रियो ओलिंपिक के लिए 39 और खिलाड़ी टॉप स्कीम में शामिल
तीरंदाज दीपिका कुमारी की फाइल फोटो
नई दिल्‍ली: 39 और खिलाड़ियों को टॉप (TOP) यानी टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम में शामिल कर लिया गया है। इन खिलाड़ियों को 2016 में होने वाले रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेकर पोडियम तक पहुंचने की मुहिम में सहायता मिलेगी। इस स्कीम के तहत 10 खिलाड़ियों के लिए 1 करोड़ 35 लाख रुपये की रकम पहले ही जारी कर दी गई है।

इस योजना के तहत एथलेटिक्स के 19, बॉक्सिंग के 2 खिलाड़ी, शूटिंग और तैराकी से 1-1 और तीरंदाज़ी के 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत तीरंदाज़ों के लिए मेंटल ट्रेनिंग कैंप के आयोजन की भी व्यवस्था की है।

इस तरह इस स्कीम के अंदर अब पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 और कॉमनवेल्थ खेलों की स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज़ दीपिका कुमारी और डोला बनर्जी को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही एथलेटिक्स से टिंटू लुका, अश्विनी अकुंजी, सिनी जोस, मंदीप कौर जैसे नामों को इस योजना के तहत मदद दी जाएगी।

दीपिका और डोला के अलावा बोम्बायला देवी और रीमिल बुरूली जैसी तीरंदाज़, सरजूबाला देवी और सुमित सांगवान जैसे मुक्केबाज़ और शूटर चैन सिंह को भी टॉप स्कीम के तहत मदद मिलेगी। इससे पहले सरकार ने 45 एथलीटों को टॉप स्कीम में शामिल कर चुकी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम, टॉप, रियो ओलिंपिक, दीपिका कुमारी, डोला बनर्जी, विमल मोहन, Rio DE Generio Olympics, Rio Olympics, Top, Target Olympic Podium Scheme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com