Upper Floor Ko Thand kaise Rakhe: गर्मियों का आगाज हो गया है और इसी के साथ अब बारी आ गई है गर्मी से बचने की. एसी की सर्विस से लेकर, कूलर की घास भरने तक हर तरह की तैयारी करने में लोग लगे हुए हैं ताकि वो खुद को इस चिलचिलाती गर्मी से बचा सकें. घर को ठंडा रखने के लिए कई तरह की ट्रीक लोग आजमाते हैं. लेकिन घर के टॉप फ्लोर को ठंडा रखना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है. क्योंकि यहां पर धूप सीधे पड़ती है और सबसे लंबे समय तक रहती है. जिस वजह से घर के टॉप फ्लोर या फिर ऊपर वाले कमरे का टेंपरेचर सबसे ज्यादा होता है.
ऊपर वाले रूम में गर्मी सबसे ज्यादा लगती है और यहां पर एसी और कूलर भी काम नहीं करता है. एसी बंद होते ही पसीना और बेचैनी होने लगती है. जैसा की हम सब जानते हैं कि एसी को पूरी समय चालू नहीं रख सकते हैं, क्योंकि ये आपके बिजली के बिल को भी बढ़ा देता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो आपके ऊपर वाले फ्लोर को ठंडा रखने में मदद करेगा.
ये भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से बिना AC अपने रूम को रखिए ठंडा-ठंडा, कूल-कूल
घर के टॉप फ्लोर को ठंडा रखने के लिए क्या करें ( Top Floor Ko Thand Rakhne ke Tips/Hacks)

कॉलिग पेंट
ऊपरी फ्लोर को ठंडा रखने के लिए आप छत पर कॉलिग पेंट करा सकते हैं. ये पेंट आपकी छत पर एक्सट्रा रिफ्लेक्टिव लेयर की तरह काम करते हैं. जो छत पर पड़ने वाली रोशनी को रिफलेक्ट कर देता है. जिससे रूम कम गर्म होता है.
व्हाइट पेंट
इसके साथ ही आप घर की छत पर सफेद रंग का पेंट भी करा सकते हैं. ये भी सूरज की रोशनी को रिफलेक्ट करता है. जिससे आपका रूम ठंडा बना रहता है और गर्मी से राहत भी मिलती है.
सोलर पैनल
इसके अलावा आप घर को ठंडा रखने के लिए छत पर पैनल लगा सकते हैं. ऐसा करने से आपका बिजली का खर्च भी कम होगा और धूप पैनल पर पड़ेगी इसलिए इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं