विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

हॉकी इंडिया ने बंगलुरू में शुरू हो रहे शिविर के लिए 35 खिलाड़ियों को चुना

ढाका में होने वाले हीरो एशिया कप में अब सिर्फ 45 दिन बचे हैं लिहाजा भारतीय हाकी टीम यहां भारतीय खेल प्राधिकरण पर 40 दिवसीय अभ्यास शिविर में भाग लेगी.

हॉकी इंडिया ने बंगलुरू में शुरू हो रहे शिविर के लिए 35 खिलाड़ियों को चुना
फाइल फोटो
नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने कल से बंगलुरू में शुरू हो रहे अभ्यास शिविर के लिये 35 संभावित खिलाड़ियों का ऐलान किया है जिनमें पिछले साल जूनियर विश्व कप जीतने वाली टीम के 13 खिलाड़ी शामिल हैं. ढाका में होने वाले हीरो एशिया कप में अब सिर्फ 45 दिन बचे हैं लिहाजा भारतीय हाकी टीम यहां भारतीय खेल प्राधिकरण पर 40 दिवसीय अभ्यास शिविर में भाग लेगी. जूनियर विश्व कप विजेता टीम के गोलकीपर विकास दहिया, डिफेंडर दिपसन टिर्की , हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, वरूण कुमार, मिडफील्डर हरजीत सिंह, मनप्रीत जूनियर, नीलकांता शर्मा और सुमीत, फारवर्ड मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सिमरनजीत सिंह और अरमान कुरैशी , गोलकीपर सूरज करकेरा शिविर का हिस्सा होंगे.

पढ़ें, जूड फेलिक्‍स होंगे भारत की जूनियर हॉकी टीम के कोच

भारत ने यूरोप दौरे पर लगातार दो मैचों में नीदरलैंड को हराया और आस्ट्रिया पर भी जीत दर्ज की.  पांच मैचों के यूरोप दौरे पर छह खिलाड़ियों ने सीनियर टीम में पदार्पण किया और वरूण, गुरजंत, अरमान ने पहला अंतरराष्ट्रीय गोल दागा.

वीडियो : राम रहीम के समर्थक मानने को तैयार नहीं


शिविर में युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी सरदार सिंह, एस वी सुनील, कोथाजीत सिंह, चिंगलेनसना सिंह, एस के उथप्पा, रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह भी होंगे. यूरोप दौरे पर कमान संभालने वाले मनप्रीत ने कहा ,‘‘नये खिलाड़ियों ने यूरोप दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया जिससे हमारा पूल बड़ा हुआ है .’’

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com