विज्ञापन
This Article is From May 14, 2020

तेलंगाना BJP प्रमुख के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज, पार्टी ने की निंदा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख तथा करीमनगर से सांसद बी संजय कुमार और अन्य लोगों के खिलाफ नालगोंडा जिले में लॉकडाउन के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया गया है.

तेलंगाना BJP प्रमुख के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज, पार्टी ने की निंदा
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • तेलंगाना प्रमुख तथा करीमनगर से सांसद बी संजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज
  • नालगोंडा जिले में लॉकडाउन के उल्लंघन के लिए हुई कार्रवाई
  • भाजपा ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की
हैदराबाद:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख तथा करीमनगर से सांसद बी संजय कुमार और अन्य लोगों के खिलाफ नालगोंडा जिले में लॉकडाउन के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. भाजपा ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए टीआरएस सरकार पर लॉकडाउन नियमों के नाम पर पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया.

पुलिस ने कहा कि बी संजय कुमार नालगोंडा भाजपा अध्यक्ष श्रीधर रेड्डी और अन्य नेताओं के साथ मंगलवार को जिले के पेड्डावूरा मंडल में एक खेत में किसानों से मिलने गए थे. इसके बाद वहां एक लगभग 60 लोगों की एक सभा हुई, जिसमें धक्का-मुक्की हो गई. उन्होंने कहा कि इसके अलावा सभा में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन भी नहीं किया गया.

पुलिस अधीक्षक ए वी रंगनाथ ने बताया कि लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के वीडियो और तस्वीरों के आधार पर सांसद और अन्य लोगों को खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि भाजपा एमएलसी एन रामचन्द्र राव ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि संजय कुमार और अन्य लोग अपनी फसल बेचने में दिक्कतों का सामना कर रहे परेशान किसानों से मिलने गए थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Coronavirus Updates, Telangana BJP Chief, Telangana Police, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com