विज्ञापन
This Article is From May 25, 2020

तमिलनाडु: एक दिन में आए सबसे ज्यादा केस, 17,000 से ऊपर कोरोना मरीजों की संख्या

तमिलनाडु में कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से सोमवार को सात और लोगों की मौत हो गई जबकि एक दिन में सबसे अधिक 805 नए मामले सामने आए हैं.

तमिलनाडु: एक दिन में आए सबसे ज्यादा केस, 17,000 से ऊपर कोरोना मरीजों की संख्या
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
चेन्नई:

भारत में नॉवेल कोरोनावायरस से फैली महामारी कोविड-19 लगातार बढ़ती जा रही है और इसका अंत अभी तक नहीं दिख रहा. 25 मई तक भारत दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों वाले टॉप-10 देशों की लिस्ट में भी शामिल हो चुका है. भारत में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और राजस्थान सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस के साथ सबसे ऊपर हैं.

तमिलनाडु में कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से सोमवार को सात और लोगों की मौत हो गई जबकि एक दिन में सबसे अधिक 805 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 17 हजार के पार हो गई है.

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने बताया कि नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,082 हो गई है.

उन्होंने बताया कि सात और कोविड-19 मरीजों की मौत के साथ तमिलनाडु में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 118 हो गई है.
मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि अभी चेन्नई में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार को सामने आए नए मामलों में 549 अकेले चेन्नई से हैं.

भास्कर ने बताया कि राज्य में 407 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

वीडियो: देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 6977 मामले

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com