विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2017

तमिलनाडु का कोई भी मंत्री अस्पताल में जयललिता से नहीं मिला : पनीरसेल्वम

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा कि केवल जयललिता की करीबी शशिकला एवं उनके परिवार को ही उन तक पहुंच उपलब्ध थी.

तमिलनाडु का कोई भी मंत्री अस्पताल में जयललिता से नहीं मिला : पनीरसेल्वम
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम.
चेन्नई: तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा कि जे जयललिता के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान राज्य का कोई भी मंत्री उनसे नहीं मिला. उन्होंने कहा कि केवल उनकी करीबी शशिकला एवं उनके परिवार को ही उन तक पहुंच उपलब्ध थी.

उन्होंने कहा, 'कोई भी मंत्री अम्मा (जयललिता) से नहीं मिला.' उन्होंने कहा, 'नर्स (उनके पास) जाया करती थी. वे (शशिकला एवं परिवार) उनके पास जाया करते थे.' जब पनीरसेल्वम से पूछा गया कि क्यों अन्य जयललिता से नहीं मिल सके, तो उन्होंने कहा, 'हम इस नेक मंशा से उनके कमरे में नहीं जाते थे कि उन्हें कहीं संक्रमण न हो जाए. हम चाहते थे कि वह अच्छे स्वास्थ्य के साथ लौटें. वे (शशिकला) बाहर आते थे और कहते थे कि अम्मा ठीक हैं और खा रही हैं. हम बस इतना कह पाते थे कि ठीक है, धन्यवाद. हमें दुख था कि अम्मा बीमार हैं.'

यह भी पढ़ें : अब क्या करेंगे पन्नीरसेल्वम...? समझौते की बातचीत जारी, विधायक ने दिए 'घरवापसी' के संकेत

उन्होंने कहा कि पिछले साल जयललिता के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उन्होंने जयललिता के विभागों का प्रभार संभाला. जयललिता के निधन के बाद मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने वाले पनीरसेल्वम ने उनकी करीबी शशिकला के खिलाफ बगावत कर दिया था और आरोप लगाया था कि उन्हें उनके राज्य के शीर्ष पद पहुंचने के लिए रास्ता छोड़ने के लिए बाध्य किया गया. 

VIDEO : आरके नगर सीट पर 40 हजार से ज्यादा वोटों से जीते दिनाकरन


अगस्त में उनके गुट का मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के गुट के साथ मेल-मिलाप हो जाने के बाद सरकार ने जयललिता की मौत की जांच के लिए एक सदस्यीय जांच आयोग बनाया था. टीटीवी दिनाकरण गुट ने आरके उपनगर विधानसभा चुनाव से पहले जयललिलता का कथित अस्पताल वाला वीडियो जारी किया था. बीस सेंकंड के इस वीडियो में वह दुर्बल नजर आ रही है और कुछ पीती हुई नजर आ रही हैं.

(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com