विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2018

ट्रैफिक का नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने दो युवकों को बेल्ट से पीटा, याद आई अंग्रेजों के जमाने की पुलिस

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक पुलिसकर्मी दोनों को बेल्ट से मार रहा है.  इस वीडियो को देखने के बाद ब्रिटिश जमाने वाली पुलिस के अत्याचार याद आ गए.

ट्रैफिक का नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने दो युवकों को बेल्ट से पीटा, याद आई अंग्रेजों के जमाने की पुलिस
पुलिसकर्मी दो लोगों को बेल्ट से पीटता हुआ.
बेंगलुरू: कर्नाटक  के उत्तरी ज़िले कोप्पल से चौंकाने वाला वीडियो सामाने आया है. कोप्पल के शहर कोतवाली का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमे एक पुलिस सब इंस्पेक्टर 2 युवकों को बेल्ट से पीट रहा है. उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि दोनों ने ट्रैफिक के नियमों को तोड़ दिया था. इस पर पुलिसकर्मियों ने बजाए चालान काटने या जुर्माना वसूलने के उनको पीटना शुरू कर दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक पुलिसकर्मी दोनों को बेल्ट से मार रहा है.  इस वीडियो को देखने के बाद ब्रिटिश जमाने वाली पुलिस के अत्याचार याद आ गए.

कर्नाटक : मंगलुरु में पुलिस पर मोरल पुलिसिंग के आरोप, गृह मंत्री ने दिये कड़ी कार्रवाई के आदेश

बताया जा रहा है कि ये घटना गुरुवार की है जहां मन्दिर में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक सुचारू ढंग से चलाने के लिए यातायात रूट में कुछ बदलाव किए थे. इन दोनों युवकों ने यातायात नियम का उलंघन किया और मना करने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बदतमीज़ी भी की थी. इससे वहां मौजूद सब इंस्पेक्टर को गुस्सा आ गया. दोनों को पुलिस स्टेशन लाकर जमकर पिटाई की शुरू कर दी गई. पुलिल स्टेशन में मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल पर इसे रिकॉर्ड किया है जो कि अब वायरल हो गया है.

वीडियो  : सिरफिरे ने 6 को मार डाला


कोप्पल के एसपी अनिल शेट्टी ने एनडीटीवी को बताया कि उन्होंने इस घटना के बारे में सुना है लेकिन अब तक वीडियो नहीं देखा है इसे देखने के बाद ही वो उचित करवाई करेंगे.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Police Atrocities
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com