फिल्मस्टार कमल हासन ने सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात की.
चेन्नई:
राजनीति के मैदान में उतरने से पहले फिल्मस्टार कमल हासन सुपरस्टार रजनीकांत से मिले. हासन ने कहा कि 21 फरवरी को अपनी पार्टी शुरू करने से पहले वह उन लोगों से मिल रहे हैं, जिन्हें वह पसंद करते हैं. दोनों ही घोषणा कर चुके हैं कि वे राजनीति में उतरेंगे. उनके बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं.
यह भी पढ़ें : रजनीकांत का रंग 'भगवा' होने पर उनके साथ गठबंधन की उम्मीद नहीं : कमल हासन
रजनीकांत ने कहा कि वह अपने दोस्त हासन के लिए दैवीय आशीर्वाद की प्रार्थना करते हैं और उनके राजनीतिक प्रयास में सफलता की कामना करते हैं. उन्होंने कहा कि सिनेमा में उनकी और हासन की भिन्न-भिन्न शैलियां है. यह इस बात का संकेत है कि राजनीति में भी उनके रास्ते अलग होंगे.
यह भी पढ़ें : राजनीतिक अटकलों के बीच रजनीकांत और कमल हासन ने मंच साझा किया
कुछ दिन पहले हासन ने कहा था कि अगर रजनीकांत का रंग 'भगवा' है तो उन दोनों के बीच गठबंधन की संभावना नहीं है. 'भगवा' से हासन का तात्पर्य भाजपा से है. रजनीकांत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे समीकरण हैं. रजनीकांत से यहां उनके पोएस गार्डन निवास पर मिलने के बाद हासन ने कहा कि वह बड़े पर्दे पर लोगों के चहेते से मिले, क्योंकि वह उनसे मिल रहे हैं जो उन्हें (मुझे) पसंद हैं.
VIDEO : क्या पक रही है खिचड़ी : चेन्नई में मिले केजरीवाल और कमल हासन
हासन अबतक केरल और दिल्ली के मुख्यमंत्री क्रमश: पिनरायी विजयन और अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषण आदि से मिल चुके हैं.
(इनपुट : भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rajinikanth, Kamal Haasan