विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2018

'गाजा' की दस्तक : भारी बारिश और 100 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका, 30,500 बचावकर्मी तैनात

केद्रीय जल आयोग ने बांधों पर लगातार नजर रखने की सलाह दी है और इस पृष्ठभूमि में तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आर बी उदयकुमार ने संवाददाताओं से कहा कि बांध, झीलें और नदियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

'गाजा' की दस्तक : भारी बारिश और 100 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका, 30,500 बचावकर्मी तैनात
गाजा तूफान : तमिलनाडु में आज स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं
  • 100 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार से चलेगी हवाएं
  • हाई अलर्ट पर तमिलनाडु
  • स्कूल-कॉलेज बंद
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान ‘गाजा' यहां से करीब 470 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में स्थित है और आज को कुड्डलूर तथा पम्बान के बीच दस्तक दे सकता है जिससे तमिलनाडु में भारी बारिश होने की आशंका है. यहां मौसम कार्यालय ने बताया कि ‘‘गाजा' गुरूवार शाम या रात को पम्बान तथा कुड्डलूर के बीच तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है. इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तमिलनाडु सरकार पहले ही 30,500 बचावकर्मी तैनात करने की घोषणा कर चुकी है, वहीं तंजौर, तिरुवरुर, पुडुकोट्टई, नागपट्टिनम, कुड्डलूर और रामनाथपुरम के कलेक्टरों ने गुरूवार को स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी है. चक्रवाती तूफान के मद्देनजर पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में आज सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. 

गाजा तूफान के तबाही मचाने की आशंका, भारतीय नौसेना सतर्क

केद्रीय जल आयोग ने बांधों पर लगातार नजर रखने की सलाह दी है और इस पृष्ठभूमि में तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आर बी उदयकुमार ने संवाददाताओं से कहा कि बांध, झीलें और नदियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. आयोग ने मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की सलाह दी थी क्योंकि तटबंध वाले इलाकों में भारी बारिश बांधों को 24 घंटे से भी कम समय में भर सकती है. 

अमेरिका में तूफान 'माइकल' का कहर, अब तक 29 लोगों की मौत 

सरकार ने तेल विपणन कंपनियों से भी बातचीत की है और उन्हें ईंधन का पर्याप्त भंडार रखने को कहा गया है. वहीं भारतीय नौसेना को भी अलर्ट कर दिया गया है. नौसेना के मुताबिक दो भारतीय नौसैनिक जहाज रणवीर और खंजर अतिरिक्त गोताखोर, डॉक्टर, हवा वाली रबर की नाव, हेलीकॉप्टर और राहत सामग्री के साथ तैयार है.




इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com