विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2019

TDP नेता वाई एस चौधरी पर CBI कसेगी शिकंजा, फर्जीवाड़े के इस आरोप में होगी कार्रवाई

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और तेलगू देशम पार्टी (TDP) के वरिष्ठ नेता वाई एस चौधरी के खिलाफ सीबीआई की टीम शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है.

TDP नेता वाई एस चौधरी पर CBI कसेगी शिकंजा, फर्जीवाड़े के इस आरोप में होगी कार्रवाई
  • TDP नेता वाई एस चौधरी पर CBI कसेगी शिकंजा
  • शनिवार को वाई एस चौधरी के कई ठिकानों पर छापेमारी हुई थी
  • उन पर आंध्रा बैंक को करीब 17 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है
नई दिल्ली:

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और तेलगू देशम पार्टी (TDP) के वरिष्ठ नेता वाई एस चौधरी के खिलाफ सीबीआई की टीम शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है. कल शनिवार को हुई वाई एस चौधरी (Y S Chowdary) के कई ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे. यह छापेमारी दिल्ली के तुगलक रोड स्थित घर पर हुई थी. इसके अलावा सीबीआई की टीम ने हैदराबाद, बंगलूरू, सहित दिल्ली में छापेमारी की थी. अब दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. वाई एस चौधरी तेलगू देशम पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं और उन पर आंध्रा बैंक को करीब 17 करोड़ रुपये का चूना लगाने और फर्जीवाड़ा करने का आरोप है. यह फर्जीवाड़ा साल 2017 का है. सीबीआई की टीम BCEPL नाम की कंपनी के साथ वाई एस चौधरी के संबंधों को भी खंगाल रही है. ये कंपनी चेन्नई में है और इसी कंपनी के अन्य पांचों निदेशकों के खिलाफ भी सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: करारी शिकस्त के बाद चंद्रबाबू नायडू ने टीडीपी कार्यकर्ताओं से की यह अपील...

सीबीआई ने वाई एस चौधरी को पूछताछ के लिए करीब एक महीने पहले नोटिस भेजा था लेकिन वाई एस चौधरी ने इस कंपनी से कोई वास्ता होने से मना कर दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, TDP, Y S Chowdary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com