विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2018

हैदराबाद में बीजेपी विधायक राजा सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, पुलिस ने दर्ज किया केस

राजा सिंह पर पहले भी विवादित बयान देने के आरोप लगते रहे हैं. लेकिन इस बार उनके बयान के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है. 

हैदराबाद में बीजेपी विधायक राजा सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, पुलिस ने दर्ज किया केस
बीजेपी विधायक राजा सिंह,
नई दिल्ली: देश में सत्ताधारी दल बीजेपी के सांसदों से लेकर विधायकों और केंद्र के मंत्रियों पर भी भड़काऊ भाषण और बयानबाजी के आरोप लगते रहे हैं. अब इसी प्रकार का आरोप हैदराबाद में बीजेपी विधायक राजा सिंह पर लगा है. राजा सिंह पर पहले भी विवादित बयान देने के आरोप लगते रहे हैं. लेकिन इस बार उनके बयान के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है. 

बीजेपी विधायक राजा सिंह के खिलाफ हैदराबाद के रैन बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हो गया है. भाजपा विधायक के ऊपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और दो समुदायों के बीच द्वेष पैदा करने का आरोप लगा है.

इससे पहले राजा सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित बयान दिया था. सिंह का कहना है कि जो लोग राम मंदिर बनाए जाने का विरोध करते हैं, हम उनका सिर काट देंगे. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बीजेपी विधायक राजा सिंह ने कहा था कि मेरा यह बयान उन लोगों के लिए है जो यह कहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. 

इससे पहले भी एक बार राजा सिंह के बयान को लेकर विवाद हो चुका है. राजा सिंह ने तब कहा था कि हर हिंदू को अपने पास हथियार रखने चाहिए. हमें अपने देश और धर्म को बचाने की जरूरत है, तभी अखंड हिंदू राष्ट्र का सपना साकार होगा.' राजा सिंह के इस बयान को लेकर काफी हड़कंप मचा था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com