विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2019

कर्नाटक सरकार ने ऑडियो टेप की जांच कराने का निर्णय लिया, तो येदियुरप्पा बोले- यह उचित नहीं

बीएस येदियुरप्पा ने एसआईटी जांच के फैसले का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तहत काम करने वाली एजेंसी का इसकी जांच करना उचित नहीं होगा.

कर्नाटक सरकार ने ऑडियो टेप की जांच कराने का निर्णय लिया, तो येदियुरप्पा बोले- यह उचित नहीं
बीएस येदियुरप्पा ने एसआईटी जांच के फैसले का विरोध किया है.
नई दिल्ली:

कर्नाटक में जारी सियासी उठापटक थमती नहीं दिख रही है. भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा पर कांग्रेस-जेडीएस सरकार को गिराने का प्रयास करने और विधायकों को खरीदने का आरोप लगने के बाद मामला गरमा गया है. पिछले दिनों सीएम कुमारस्वामी ने एक ऑडियो टेप भी जारी किया था. जिसमें येदियुरप्पा ने कथित तौर पर सात फरवरी को विधायक नागना गौड़ा कांदकुर के पुत्र शरना गौड़ा से बातचीत के दौरान विधानसभाध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार के नाम का जिक्र किया. अब इस टेप की विधानसभाध्यक्ष ने जांच का आदेश दे दिया है. सरकार मामले की एसआईटी जांच कराने जा रही है. सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि समिति को अगले 15 दिनों में रिपोर्ट देनी चाहिए. दूसरी तरफ, बीएस येदियुरप्पा ने एसआईटी जांच के फैसले का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तहत काम करने वाली एजेंसी का इसकी जांच करना उचित नहीं होगा, क्योंकि कुमारस्वामी स्वयं इसमें पहले आरोपी हैं.

 कुमारस्वामी ने ऑडियो क्लिप जारी कर विधायकों को लुभाने का लगाया आरोप, येदियुरप्पा ने खारिज किया

आपको बता दें कि पिछले दिनों सीएम एचडी कुमारस्वामी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दो ऑडियो क्लिप जारी किए जिनमें भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा, जद(एस) विधायक नागन गौड़ा को कथित रूप से लुभाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा उनकी सरकार गिराना चाहती है और यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जानकारी में हो रहा है. हालांकि, येदियुरप्पा ने ऑडियो क्लिप को ‘‘फर्जी'' बताते हुए दावों को खारिज किया है. गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में बजट पेश होने से पहले एक प्रेस वार्ता मेंकुमारस्वामी ने दोनों ऑडियो क्लिप जारी किए. उन्होंने दावा किया कि दोनों क्लिप में येदियुरप्पा, जद(एस) विधायक नागन गौड़ा को कथित रूप से लुभाने का प्रयास कर रहे हैं. कुमारस्वामी ने दावा किया कि येदियुरप्पा ने नागन गौड़ा के पुत्र शरण गौड़ा को शुक्रवार तड़के फोन कर उनके पिता को लुभाने का प्रयास किया. पीएम मोदी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगते हुए कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की जानकारी के बगैर ऐसा करना संभव नहीं है'. 

कांग्रेस के विधायकों को लुभाने के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही BJP: सिद्धारमैया

कर्नाटक: विश्वास प्रस्ताव ला सकती है BJP

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com