भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज को खोलने के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के फैसले से ‘उत्साहित' है, लेकिन महासंघ अपने ओलिंपिक शिविर के आयोजन के लिए स्थल का फैसला करने से पहले कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी स्थिति पर विचार करेगा. महासंघ को उम्मीद है कि वह ओलिंपिक के कोर समूह के निशानेबाजों के लिए अगस्त के मध्य में शिविर दोबारा शुरू कर पाएगा. एनआरएआई के पदाधिकारी 15 जुलाई को स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे और विभिन्न विकल्पों पर विचार करेंगे.
एनआरएआई के सूत्र ने बताया, ‘‘स्थल को लेकर महासंघ ने कोई फैसला नहीं किया है लेकिन साई की यह पहल निश्चित तौर पर उत्साहवर्धक है और इसके फैसले पर इसका बड़ा असर पड़ेगा क्योंकि बेशक कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज के अपने फायदे हैं.' उन्होंने कहा, ‘‘एनआरएआई का अपनी गतिविधियों की समीक्षा, शिविर की बहाली और कैलेंडर तय करने को लेकर 15 जुलाई को बैठक करने का कार्यक्रम है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महासंघ का मानना है कि साइ के कदम से एनआरएआई 34 निशानेबाजों के अपने कोर समूह के ट्रेनिंग कार्यक्रम को लेकर बेहतर योजना बना पाएगा. सूत्र ने कहा, ‘‘एनआरएआई ने साइ की विज्ञप्ति और इस तथ्य पर गौर किया है कि कर्णी सिंह रेंज अब ओलिंपिक के लिए जाने वाले निशानेबाजों के अभ्यास और ट्रेनिंग के लिए उपलब्ध है.' उन्होंने कहा, ‘‘एनआरएआई इससे ओलिंपिक कोर समूह के ट्रेनिंग कार्यक्रम को लेकर बेहतर योजना बना पाएगा.'
राष्ट्रीय राजधानी के अलावा शिविर के आयोजन के लिए एनआरएआई के पास अन्य विकल्प बेंगलुरू और भोपाल हैं. एनआरएआई ने हाल में कोर समूह की घोषणा की थी जिसमें तोक्यो ओलिंपिक का कोटा हासिल करने वाले 15 निशानेबाज भी शामिल थे. ये निशानेबाज ओलिंपिक के लिए अलग से ट्रेनिंग करेंगे. कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल होने वाले तोक्यो ओलिंपिक को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है.
VIDEO: कुछ दिन पहले लिएंडर पेस ने मेंटल हेल्थ के बारे में बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं