भारत की युवा महिला निशानेबाज मनु भाकेर (Manu Bhaker) ने खेलो इंडिया गेम्स की तारीफ करते हुए कहा है कि यह उन जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को दिखाने का एकदम माकूल मंच है. खेलो इंडिया (Manu Bhaker) भारत के खेल मंत्रालय द्वारा लाई गई मुहिम है, जिसका मकसद देश में खेलों का माहौल तैयार करना है. एक बयान में मनु ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि खेलों इंडिया जैसा कोई टूर्नामेंट आएगा. हर कोई यह कहता था कि एक शख्स को अगर अच्छी जिंदगी बितानी है तो उसे अच्छे से पढ़ना होगा क्योंकि वह खेल में करियर नहीं बना सकता.
हरियाणा की बेटी और देश का गौरव @realmanubhaker को @ISSF_Shooting के विश्वकप फाइनल मुकाबले में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने और नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि टोक्यो #Olympic में मनु फिर नया इतिहास बनायेंगी। pic.twitter.com/mR48Tt39E2
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) November 21, 2019
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: PV Sindhu को वर्ल्ड टूर के दूसरे मुकाबले में भी मिली हार
भाकर ने कहा कि मुझे लगता है कि खेलो इंडिया (Manu Bhaker Games) गेम्स युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बेहतरीन मंच हैं. मैं इसके लिए प्रधानमंत्री और खेल मंत्री का शुक्रिया अदा करती हूं." मनु अगले साल जापान की राजधानी में होने वाले टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इसकी तैयारियां शुरू करेंगी.
यह भी पढ़ें: पीवी सिंधु पर लगा 77 लाख रु. का दांव, जानें किस टीम की ओर से खेलेंगी..
उन्होंने कहा, "मैं ओलिंपिक-2020 के लिए उत्साहित हूं. मैं अपने कोच के साथ कुछ रणनीति के बारे में बात करूंगी और फिर उन पर काम करूंगी. अभी तो मैं सिर्फ अपना नियमित अभ्यास कर रही हूं. दिन में पांच-छह घंटे अभ्यास करती हूं. ओलिंपिक से पहले कई टूर्नामेंट हैं जिनसे हमें ओलिंपिक की तैयारी करने में मदद मिलेगी"
VIDEO: कुछ दिन पहले पीवी सिंधु ने एनडीटीवी से खास बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं