ISSF World Cup Final: भारत की मनु भाकर (Manu Bhaker)और इलावेनिल वालारिवान (Elavenil Valarivan)ने आईएसएसएफ वर्ल्डकप फाइनल्स (ISSF World Cup Final)में अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं. इन स्वर्णिम सफलताओं के साथ भारतीय शूटरों ने अपने लिए दिन को यादगार बना लिया. 17 वर्ष की मनु भाकर ने जूनियर वर्ल्डरिकार्ड के साथ 244 . 7 का स्कोर करके पीला तमगा जीता. भारत की यशस्विनी सिंह देसवाल इवेंट में छठे स्थान पर रही. उधर,इलावेनिल ने महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में पहला स्थान हासिल किया. भारत के लिए एक अन्य स्वर्ण दिव्यांश ने पुरुषों के वर्ग में 627 . 1 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल करते जीता. हंगरी के इस्तवान पेनी को रजत और स्लोवाकिया के पैट्रिक जेनी को कांस्य पदक मिला.
GOLD! A brilliant @realmanubhaker demolishes a top class field to win her first @ISSF_Shooting World Cup final in the Women's 10m Air Pistol! And in junior world record score of 244.7 as well!!! Awesome! @RaninderSingh @WeAreTeamIndia @Media_SAI @KirenRijiju pic.twitter.com/kVK2kOuJDU
— NRAI (@OfficialNRAI) November 21, 2019
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सर्बिया की जोराना अरूनोविच ने रजत और चीन की कियान वांग ने कांस्य पदक जीता. इलावेनिल ने 250 . 8 स्कोर करके ताइवान की लिन यिंग शिन को पछाड़ा.रोमानिया की लौरा जार्जेटा कोमान तीसरे स्थान पर रही. भारत की मेहुली घेाष मुकाबले में छठे स्थान पर रहीं. पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल में अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी ने फाइनल में जगह बना ली लेकिन पदक नहीं जीत सके. वर्मा क्वालीफिकेशन में 588 अंक लेकर शीर्ष रहे जबकि चौधरी सातवें स्थान पर रहे. फाइनल में वह पांचवें और चौधरी छठे स्थान पर रहे.
वीडियो: टोक्यो में गोल्ड जीतना है बॉक्सर एमसी मैरीकॉम का सपना
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं