- शूटिंग वर्ल्डकप का आयोजन 15 से 25 मार्च तक होना था
- NRAI ने कहा, बाद में घोषित की जाएंगी टूर्नामेंट की तारीख
- 16 अप्रैल से टोक्यो में होनी थी ओलिंपिक टेस्ट इवेंट
Coronavirus Threat: दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus threat) के संक्रमण के खतरे को देखते हुए नई दिल्ली में आगामी शूटिंग वर्ल्डकप (Shooting World Cup) को शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया जबकि टोक्यो में ओलिंपिक परीक्षण प्रतियोगिता (Olympic Test event) भी रद्द कर दी गई है. अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) द्वारा स्वीकृत इस टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 15 से 25 मार्च तक किया जाना था जबकि ओलिंपिक परीक्षण स्पर्धा का आयोजन 16 अप्रैल से होना था. गौरतलब है ओलिंपिक खेलों का आयोजन इसी वर्ष जुलाई में टोक्यो में होना है.
कोरोना वायरस के डर के आगे नहीं झुकेगा BCCI, आईपीएल के आयोजन को लेकर पूरी तैयारी
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली में टूर्नामेंट अब ओलिंपिक खेलों से पहले दो हिस्सो में कराया जाएगा. प्रतियोगिता की तारीखें बाद में घोषित की जाएगी.' सरकार ने कोरोना वायरस से बचने की मुहिम में इससे सबसे ज्यादा प्रभावित देश जैसे चीन, इटली, दक्षिण कोरिया, जापान और ईरान से यात्रियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है. एनआरएआई में एक सूत्र ने कहा कि 22 देशों ने इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है. सूत्र ने कहा, ‘गुरुवार रात तक यह संख्या 22 देश थी जिन्होंने हटने का फैसला किया, उन्होंने वीजा के लिये फिर से आवेदन भी कर दिया है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सरकार के दिशानिर्देशों में यह भी लिखा हुआ है कि उन सभी विदेशी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया जाएगा जिन्होंने 2020 में इन प्रभावित देशों का दौरा किया है. दिल्ली वर्ल्डकप में राइफल/पिस्टल और शॉटगन की प्रतियोगितायें आयोजित की जानी थीं. पिछले हफ्ते भारत ने कोरोना वायरस के कारण साइप्रस में आईएसएसएफ वर्ल्डकप से हटने का फैसला किया था.
इस वायरस से अभी तक 3000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि पूरी दुनिया में एक लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं. आईएसएसएफ ने बुधवार को घोषणा की थी कि दिल्ली में वर्ल्डकप से कोई रैंकिंग अंक प्रदान नहीं किये जायेंगे क्योंकि भारत सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य परामर्श के बाद सभी देशों के शूटर इसमें भाग नहीं ले पाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं