विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2019

Asian Shooting: चिंकी यादव ने भारत को निशानेबाजी में दिलाया 11वां ओलिंपिक कोटा

Asian Shooting: चिंकी यादव ने भारत को निशानेबाजी में दिलाया 11वां ओलिंपिक कोटा
चिंकी यादव की फाइल फोटो
दोहा:

चिंकी यादव (Chinki Yadav) ने शुक्रवार को यहां 14वीं एशियाई चैंपियनशिप में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल फाइनल में जगह बनाकर भारत को निशानेबाजी में 11वां ओलिंपिक कोटा दिला दिया है. चिंकी ने क्वालीफिकेशन में 588 अंक बनाए जिसमें एक ‘परफेक्ट 100' भी शामिल है.

यह भी पढे़ं:  मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता स्वर्ण

वह थाईलैंड की नेपहासवान यांगपाइबून (590) के बाद दूसरे स्थान पर रही. यह 21 वर्षीय निशानेबाज अब आठ महिलाओं के फाइनल में भाग लेगी. भारत के लिए यह 25 मीटर पिस्टल में दूसरा ओलंपिक कोटा है.

VIDEO:  कुछ दिन पहले एनडीटीवी ने पीवी  सिंधु से खास बात की थी. 

इससे पहले राही सरनोबट ने इस साल के शुरू में म्यूनिख में विश्व कप में पहला कोटा हासिल किया था. इस स्पर्धा में भाग ले रही अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनुराज सिंह (575) और नीरज कौर (572) क्रमश: 21वें और 27वें स्थान पर रहीं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gagan Narang, Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com