विज्ञापन

जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 62 में आज फिर मतदान, 11 सितंबर को हुई थी गड़बड़ी

जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 62 के लिए 11 सितंबर को मतदान हुए थे जिसमें गड़बड़ी की शिकायत के बाद जांच कराई गई थी.

जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 62 में आज फिर मतदान, 11 सितंबर को हुई थी गड़बड़ी
पुनर्मतदान के दौरान बाएं हाथ की उंगली पर निशान लगाई जा रही है
NDTV

जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 62 के भाग संख्या 23 में आज 13 सितंबर को पुनर्मतदान हो रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देश पर यह पुनर्मतदान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कमरा नंबर 4, टीला वाला, सांगानेर स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जा रहा है. पुनर्मतदान के लिए दौरान सुबह से ही जयपुर के मतदान केंद्र पर मतदाता पहुंच गए हैं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.

110 मतदाताओं के गलत वोट डालने का मामला

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए मतदाता के दूसरे चरण में इस वार्ड के लिए 11 सितंबर को वोटिंग हुई थी. मतदान के बाद वहां अनियमितताओं की सूचना सामने आई थी.  मतदान के दौरान मतदाता सूची की विलोपन सूची में शामिल 110 मतदाताओं द्वारा मतदान किए जाने की घटना सामने आई थी. इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी ने जांच करवाई. उनकी रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने माना कि इस घटना से चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हुई है. इसके बाद राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 55 के तहत आयोग ने फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया.

बाएं हाथ की उंगली पर लगेंगे निशान

पुनर्मतदान के दौरान केवल अधिकृत मतदाता ही मतदान कर सकेंगे. मतदाताओं की पहचान के लिए इस बार बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी. यह निशान नाखून के प्रारंभ से अंगुली के प्रथम भाग तक लगाया जाएगा. 11 सितंबर को हुए मूल मतदान में इस्तेमाल की गई ईवीएम को सील कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा जाएगा. आयोग ने जरूरत पड़ने पर पुनर्मतदान के लिए मतपत्र और निविदत्त मतपत्र नए सिरे से मुद्रित कराने के भी निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें-: फलोदी सट्टा बाजार के राजस्थान निकाय चुनाव पर आए आंकड़े, जानिए किसका पलड़ा भारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Jaipur News, Jaipur Nagar Nigam, Rajasthan Nikay Chunav 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com