विज्ञापन

IPS भानु प्रताप सिंह की लव स्टोरी: जिस पूजा ने घर से भागकर की शादी, वो अब मांग रहीं न्‍याय

IPS भानु प्रताप सिंह ब‍िहार के खगड़िया के एसपी हैं. ब‍िहार कैडर 2021 बैच के इस आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नी पूजा के बीच घरेलू विवाद गहरा गया है. घर से भागकर शादी करने वाली पूजा ने पति पर बेटी छीनने और घर से बाहर निकालने के आरोप लगाए हैं. जानिए 2015 से शुरू हुई इस चर्चित लव स्टोरी की पूरी कहानी.

IPS भानु प्रताप सिंह की लव स्टोरी: जिस पूजा ने घर से भागकर की शादी,  वो अब मांग रहीं न्‍याय
ips bhanu pratap singh love story wife pooja allegations khagaria sp controversy
  • IPS भानु प्रताप सिंह बिहार के खगड़िया जिले के एसपी हैं और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के निवासी हैं
  • भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा ने उन पर घरेलू विवाद और बेटी से मिलने से रोकने के गंभीर आरोप लगाए हैं
  • पूजा ने बताया कि उन्हें घर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है और घर के बाहर महिला सिपाहियों का पहरा है

बिहार कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं. उनके प्यार और सफलता की कहानी किसी फिल्म की तरह रही है, लेकिन इन दिनों उनका अपनी पत्नी पूजा के साथ गंभीर घरेलू विवाद चल रहा है. पत्नी की घर के दरवाजे के बाहर बैठे रहने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

कौन हैं IPS भानु प्रताप सिंह?

भानु प्रताप सिंह वर्तमान में बिहार के खगड़िया जिले के एसपी हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं और उन्होंने हिंदी साहित्य में एमए किया है. बतौर आईपीएस उनकी पहली पोस्टिंग मुजफ्फरपुर में टाउन एएसपी के पद पर हुई थी. 

ips bhanu pratap singh love story wife pooja allegations khagaria sp controversy

ब‍िहार कैडर में 2021 बैच के आईपीएस भानु प्रताप सिंह की पत्‍नी घर के दरवाजे के बाहर बैठे हुए. 

पत्नी पूजा ने लगाए गंभीर आरोप

दैनिक भास्कर से बातचीत में पूजा ने IPS भानु प्रताप सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पूजा का कहना है कि उन्हें घर में नहीं घुसने दिया जा रहा है, उनकी छह साल की बेटी को उनसे छीन लिया गया है और घर के बाहर दो महिला सिपाहियों का पहरा लगा दिया गया है. इसके अलावा, उन्होंने सिपाही से धक्का मरवाकर बाहर निकलवाने का भी आरोप लगाया है. इसके साथ ही पूजा ने अपनी और भानु प्रताप की प्रेम कहानी की शुरुआत के बारे में भी बताया, जो साल 2015 में कोलकाता से शुरू हुई थी.

2015 में कोलकाता में हुई थी पहली मुलाकात

पूजा के अनुसार, भानु प्रताप सिंह उनके फौजी मौसा के दोस्त के बेटे हैं. दोनों की पहली मुलाकात साल 2015 में कोलकाता में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. उस समय भानु प्रताप राजस्थान के भरतपुर में किराए के मकान में रहकर संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे थे. इस दौरान दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. हालांकि, पूजा के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे. 

ips bhanu pratap singh love story wife pooja allegations khagaria sp controversy

आईपीएस भानु प्रताप स‍िंंह पत्‍नी राजस्‍थान के भरतपुर के मथुरा गेट पुल‍िस थाने में.

परिवार के खिलाफ जाकर हावड़ा से पकड़ी ट्रेन और की शादी

परिवार वालों के फैसले के खिलाफ जाकर पूजा एक रात हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर भरतपुर में भानु प्रताप सिंह के पास पहुंच गईं. इसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली. इस शादी में पूजा की तरफ से केवल उनकी मां और मौसी का परिवार शामिल हुआ था, जबकि भानु प्रताप का पूरा परिवार मौजूद था. 

ips bhanu pratap singh love story wife pooja allegations khagaria sp controversy

आईपीएस भानु प्रताप स‍िंंह और पूजा की लव स्‍टोरी कोलकाता से शुरू हुई थी.  

UPSC में मिली सफलता और विकास दिव्यकीर्ति के सामने जिक्र

साल 2020 में भानु प्रताप सिंह ने UPSC की परीक्षा क्रैक की और उन्हें बिहार कैडर में आईपीएस अधिकारी के रूप में सफलता मिली. उसी साल उनके घर बेटी का जन्म हुआ. इससे पहले, साल 2019 के एक मॉक इंटरव्यू के दौरान जाने-माने कोचिंग शिक्षक और दृष्टि आईएएस के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के सामने भानु प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी का जिक्र किया था और अपनी शादी वाले दिन को अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया था. उधर, पूजा न्‍याय की मांग कर रही हैं.  

यह भी पढ़ें - IPS अंश‍िका वर्मा, पत‍ि केके ब‍िश्‍नोई 80 के दशक में ऐसे द‍िखते! डांस के बाद अब रेट्रो थीम लुक वायरल

यह भी पढ़ें - IPS आशना चौधरी ने अपनी फ‍िल्‍म द‍िल के मुसाफ‍िर का पोस्‍टर क‍िया शेयर, IAS से लव मैर‍िज 

यह भी पढ़ें - 80s फोटो ट्रेंड: विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी बोलीं- तब नहीं था 'तुम्हारी साड़ी मेरी से सफेद कैसे' वाला दिखावा 

यह भी पढ़ें - IPS भानु प्रताप सिंह की लव स्टोरी: जिस पूजा ने घर से भागकर की शादी, अब वो खोल रहीं राज

 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Bihar, Rajasthan News, Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com