- आईपीएस भानुप्रताप सिंह और पत्नी पूजा के बीच पारिवारिक विवाद राजस्थान के भरतपुर थाने तक पहुंचा है
- पूजा ने पुलिस को पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी कि वे उनकी छह साल की बेटी को उनसे दूर करना चाहते हैं
- पत्नी के पहुंचने पर भानुप्रताप सिंह के शहर छोड़ने और ससुराल व ननद ने दरवाजा न खोलने की बात सामने आई
बिहार के खगड़िया में एसपी पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी भानुप्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब राजस्थान के भरतपुर के मथुरा गेट थाने तक पहुंच गया है. पत्नी पूजा ने थाने पहुंचकर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी. उनका आरोप है कि पति उनकी छह साल की बेटी को उनसे दूर करना चाहते हैं. पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए तत्काल कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद पूजा देर रात तक मथुरा गेट पुलिस थाने में बैठी रहीं.

पति ने छोड़ा शहर, ससुराल और ननद ने बंद किए दरवाजे; IPS भानुप्रताप सिंह के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचीं पत्नी.
ससुराल और ननद के घर नहीं खुला दरवाजा
आईपीएस भानुप्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले हैं. उनका परिवार भरतपुर शहर की गीता कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से भानुप्रताप सिंह अपनी छह साल की बेटी के साथ भरतपुर में ही थे. इसी दौरान उनकी पत्नी पूजा बिहार से भरतपुर पहुंचीं.
पत्नी के आने की जानकारी मिलते ही भानुप्रताप सिंह भरतपुर से निकल गए. पूजा ने पुलिस को बताया कि वह सबसे पहले गीता कॉलोनी स्थित ससुराल पहुंचीं. करीब एक घंटे तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला. इसके बाद वह विजय नगर स्थित अपनी ननद के घर पहुंचीं, जहां भी दरवाजा नहीं खोला गया. परेशान होकर पूजा मथुरा गेट थाने पहुंचीं और पुलिस से मदद मांगी.

IPS भानुप्रताप सिंह और पत्नी पूजा के बीच बढ़ा पारिवारिक विवाद, भरतपुर के मथुरा गेट थाने तक पहुंचा मामला.
प्रेम विवाह के बाद यूपीएससी की तैयारी में दिया था साथ
मथुरा गेट पुलिस थाने के एसएचओ ने भानुप्रताप सिंह से फोन पर बातचीत की. इसके बाद पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए तत्काल कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. नतीजतन, पूजा देर रात तक थाने में ही बैठी रहीं. पूजा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी मुलाकात भानुप्रताप सिंह से वर्ष 2015 में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. दोनों ने परिवार की नाराजगी के बावजूद शादी कर ली थी.

IPS भानुप्रताप सिंह और पत्नी पूजा के बीच बढ़ा पारिवारिक विवाद, भरतपुर के मथुरा गेट थाने तक पहुंचा मामला
पूजा के अनुसार, शादी के बाद करीब पांच साल तक उन्होंने भरतपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम किया. इसी दौरान भानुप्रताप सिंह ने यूपीएससी की तैयारी की और चयन के बाद पुलिस सेवा में शामिल हुए. पूजा के अनुसार, चयन के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन अब उनके बीच विवाद इस स्तर तक पहुंच गया है कि छह साल की बेटी को लेकर भी खींचतान चल रही है. पूजा का मायका झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के तिवारी का वास गांव में है.
यह भी पढ़ें - IPS अंशिका वर्मा, पति केके बिश्नोई 80 के दशक में ऐसे दिखते! डांस के बाद अब रेट्रो थीम लुक वायरल
यह भी पढ़ें - IPS आशना चौधरी ने अपनी फिल्म दिल के मुसाफिर का पोस्टर किया शेयर, IAS से लव मैरिज
यह भी पढ़ें - 80s फोटो ट्रेंड: विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी बोलीं- तब नहीं था 'तुम्हारी साड़ी मेरी से सफेद कैसे' वाला दिखावा
यह भी पढ़ें - IPS भानु प्रताप सिंह की लव स्टोरी: जिस पूजा ने घर से भागकर की शादी, अब वो खोल रहीं राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं