विज्ञापन
43 minutes ago

PM Modi Inaugurate Pachpadra Refinery: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चार जुलाई को राजस्थान के दौरे पर हैं. इस दौरान वह बालोतरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे. रिफाइनरी का उद्घाटन 21 अप्रैल को होना था. लेकिन उद्घाटन से एक दिन पहले ही रिफाइनरी में आग की घटना के बाद यह आगे के लिए टाल दिया गया. प्रधानमंत्री ने जोधपुर हवाईअड्डे के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण कर दिया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास करेंगे.

पीएम मोदी ने युवाओं को प्रदान किए सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पचपदरा में राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के करीब 54 हजार (53977) युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

पीएम मोदी ने जोधपुर के नए टर्मिनल भवन का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया और संशोधित UDAN योजना की शुरुआत की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर पहुंच गए हैं. पीएम के पहुंचते ही वायुसेना  स्टेशन पर स्टेशन कमांडेंट ने उनकी अगवानी की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे.

कुछ ही देर में प्रधानमंत्री रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

बालोतरा में कुछ ही देर में प्रधानमंत्री रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे. साथ ही 50 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे. तमाम लोग इस रिफाइनरी के लोकार्पण को लेकर उत्साहित हैं. भरतपुर से आए एक युवा ने बताया कि उनकी बहन को नियुक्ति पत्र मिलेगा, वे बहुत खुश हैं, उनकी बहन लेक्चरर बनेगी. साथ ही श्रीगंगानगर से आए युवा ने बताया उसके दोस्त को नियुक्ति पत्र मिलेगा.

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर क्या बोले डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे पर राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने कहा, "आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर आ रहे हैं और नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद, PM आज पचपदरा में रिफाइनरी को देश को समर्पित करेंगे. वे कई युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे. जयपुर में मेट्रो फेज-2 की आधारशिला भी आज रखी जाएगी.

जयपुर को ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात

जयपुर को आज मेट्रो फेज-2 की सौगात मिलने जा रही है. इस कॉरिडोर से पब्लिक ट्रांसपोर्ट द्वारा बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ट्रैफिक की समस्या से भी मिलेगी निजात.

बालोतरा में पीएम मोदी की सभा से पहले बारिश

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर और बालोतरा के दौरे पर आने वाले हैं. मुख्यमंत्री व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे तो अपने साथ बरसात भी लेकर आए. बालोतरा में शाम को शुरू हुई बरसात सुबह तक जारी है. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शुभ संकेत है. कल प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बरसात हुई. जयपुर के सांभर में 84 मिमी बरसात दर्ज की गई. चित्तौड़गढ़ में करीब ढाई इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही उदयपुर, टोंक, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बालोतरा कई जगहों पर बारिश बारिश दर्ज की गई.

एफिल टावर से 40 गुना ज्यादा स्टील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के पचपदरा में HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे.  अपनी रणनीतिक अहमियत के अलावा, यह रिफाइनरी इंजीनियरिंग के लिहाज़ से भी एक बड़ी उपलब्धि है. इसके निर्माण में लगभग 3 लाख मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है - जो एफिल टॉवर बनाने में इस्तेमाल हुए स्टील से लगभग 40 गुना ज़्यादा है. इसमें बुर्ज खलीफा से भी लगभग पांच गुना ज़्यादा कंक्रीट का इस्तेमाल हुआ. रिफाइनरी में लगभग 28,000 किलोमीटर की केबलिंग है, जो पृथ्वी के चारों ओर लगभग दो बार लपेटने के लिए काफी है.

'पधारो सा! मोदी के आगमन से पहले सीएम ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले सीएम भजन लाल शर्मा ने राजस्थानी अंदाज में लिखा, 'पधारो सा!  शौर्य, त्याग और स्वाभिमान की वीर धरा राजस्थान पर भारत के प्रधानसेवक, लोकप्रिय नेता, हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत एवं कोटि-कोटि अभिनंदन! माननीय प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट स्नेह से हमारी वीर धरा 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। आपके आगमन से प्रदेश के विकास और समृद्धि की दिशा में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है.' 

जोधपुर टर्मिनल भवन: सालाना 20 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता

प्रधानमंत्री अपनी यात्रा की शुरुआत जोधपुर से करेंगे जहां वह जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से बदली हुई 'उड़ान' योजना शुरू करेंगे. बयान के अनुसार 480 करोड़ रुपये की लागत से बने नए टर्मिनल भवन को सालाना 20 लाख यात्रियों को संभालने के लिए बनाया गया है. इसी तरह संशोधित 'उड़ान' योजना के तहत केंद्र सरकार ने अगले 10 साल में क्षेत्रीय हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए 28,840 करोड़ रुपये तय किए हैं.

54,000 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे पीएम मोदी

राजस्थान आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को भी एक बड़ी सौगात देंगे. इस दौरान पीएम राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में हाल ही में भर्ती हुए लगभग 54,000 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.

जयपुर मेट्रो फेज-2 में होंगे 36 स्टेशन

पीएम मोदी जयपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे, जिसकी अनुमानित लागत 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 41 किलोमीटर लंबे उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में 36 स्टेशन होंगे. प्रधानमंत्री चूरू-सादुलपुर और चूरू-रतनगढ़ रेल दोहरीकरण परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे। इसके अलावा, वह एनएच-125ए जोधपुर रिंग रोड खंड-2 (करवार-डांगियावास) परियोजना के तहत फोर-लेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे.

21 अप्रैल को होना था रिफाइनरी का उद्घाटन

राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी परियोजना का उद्घाटन  21अप्रैल में पीएम मोदी द्वारा किया जाना था, लेकिन उद्घाटन से एक दिन पहले भीषण आग लगने के कारण इसे टाल दिया गया था. विज्ञप्ति के अनुसार, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम वाली यह रिफाइनरी 79,450 करोड़ रुपये की लागत से बनी है.

13 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत में बन रही जयपुर की मेट्रो फेज-2

जयपुर मेट्रो के फेज-2 के शिलान्यास का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. जयपुर की मेट्रो फेज-2 परियोजना 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत से बनाई जाएगी. इसके तहत प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक मेट्रो लाइन डेवलप की जाएगी. इसके वर्कऑर्डर भी जारी किए जा चुके हैं. यह लगभग 43 किलोमीटर की मेट्रो लाइन होगी. जयपुर के साथ-साथ टोंक रोड से लेकर सीकर रोड तक पूरे शहर से होकर मेट्रो निकलेगी.

प्रधानमंत्री ने जयपुर के लोगों को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने जयपुर आगमन से पहले लिखा, "जयपुर के लोगों को बधाई! कल जयपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की आधारशिला रखी जाएगी. एक कॉरिडोर बनाया जाएगा जो कई रिहायशी और औद्योगिक इलाकों को जोड़ेगा. देश को समर्पित किए जाने वाले अन्य प्रोजेक्ट्स में चूरू-सादुलपुर और चूरू-रतनगढ़ रेल-डबलिंग प्रोजेक्ट, NH-125A को फोर-लेन करना, जोधपुर रिंग रोड सेक्शन-2 (करवार-डांगियावास) और अन्य शामिल हैं."

ऐतिहासिक होगा बालोतरा में कार्यक्रम- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने दौरे स पहले लिखा, "बालोतरा में कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें 1.06 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा के कामों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. इसमें पचपदरा में इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण भी शामिल है. यह प्रोजेक्ट भारत के एनर्जी और पेट्रोकेमिकल सेक्टर को बढ़ावा देगा. इससे कई लोगों को रोज़गार के अवसर भी मिलेंगे."

विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने राजस्थान दौरे से पहले ट्विट कर लिखा, "मैं कल, 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात के लोगों के बीच जाकर ऊर्जा, एविएशन, सेमीकंडक्टर, शहरी विकास और अन्य क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं. ये काम आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की हमारी कोशिशों को काफी गति देंगे.

राजस्थान को मिलेगी1 लाख करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, "राजस्थान के विकास को गति देने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 4 जुलाई 2026 को वीर धरा राजस्थान में आगमन हो रहा है. यशस्वी प्रधानमंत्री राजस्थान को ₹1 लाख करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की भव्य सौगात देंगें। इसके साथ ही, 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे. विकसित भारत विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि आभार!"

पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार (4 जुलाई) को प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बालोतरा के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rajasthan News, PM Modi Rajasthan Visit, Bhajan Lala Sharma, Jaipur Metro, Pachpadra Refinery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com