PM Modi Inaugurate Pachpadra Refinery: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चार जुलाई को राजस्थान के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने बालोतरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन किया. पहले रिफाइनरी का उद्घाटन 21 अप्रैल को होना था, लेकिन उद्घाटन से एक दिन पहले ही रिफाइनरी की एक यूनिट में आग की घटना के बाद यह आगे के लिए टाल दिया गया. प्रधानमंत्री ने जोधपुर हवाईअड्डे के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण कर दिया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास करेंगे.
50 किमी से अधिक हो जाएगा जयपुर मेट्रो का नेटवर्क- पीएम मोदी
कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि आज जयपुर मेट्रो फेज 2 की आधारशिला और जोधपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल का उद्घाटन राजस्थान के विकास को और उड़ान देंगे, गति देंगे. इस फेज के निर्माण के बाद जयपुर में मेट्रो का नेटवर्क 50 किलोमीटर से अधिक हो जायेगा. इससे स्थानीय नागरिकों के साथ साथ पर्यटकों के लिए सुविधा बढ़ेगी. मुझे पूरा विश्वास है. आप इसी तरह डबल इंजन सरकार को आशीर्वाद देते रहेंगे और हम साथ मिलकर राजस्थान का विकास करते रहेंगे.
राजस्थान-हरियाणा मिलकर शेखावाटी तक पहुंचाएंगे पानी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमनें गुजरात में पानी पहुंचाने का काम किया था. राजस्थान में पानी की जरूरत सामने आई थी. राजस्थान के लोगों को लगता था, पता नहीं गुजरात नर्मदा का पानी देगा या नहीं. उस समय मैं गुजरात में मुख्यमंत्री था, यहां बहन वसुंधरा जी मुख्यमंत्री थी. हम दोनों ने बिना कोई संघर्ष, गुजरात से नर्मदा का पानी साझा किया. अभी भजनलाल जी बड़े भावुक होकर पानी के काम का वर्णन कर रहे थे. राजस्थान हरियाणा दोनों में भाजपा की सरकार है. पहली बार आपसी सहमति से समाधान निकाले गए. हरियाणा और राजस्थान सरकार मिलकर शेखावाटी क्षेत्र तक पानी पहुंचाएंगे.
राजस्थान में बन रहा विश्वस्तरीय सोलर पार्क- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान पर सूर्य देवता की कुछ ज्यादा ही कृपा है. विश्वस्तरीय सोलर पार्क बनाने का काम चल रहा है. यहां पीएम सूर्यघर बिजली योजना के तहत 1.5 लाख से ज्यादा घरों, कुसुम योजना के तहत 65 हजार से ज्यादा सोलर पंप किसानों को दिए गए हैं.
जल संकट पर कांग्रेस पर निशाना
कांग्रेस की सरकारों ने कभी राजस्थान के जल संकट को दूर करने के लिए कोई खास काम नहीं किया. लेकिन भाजपा क्षेत्रवाद और बंटवारे की सियासत नहीं करती. भाजपा राष्ट्र प्रथम को भावना से काम करती है.
हमने जमाखोरी और कालाबाजारी पर की सख्ती- पीएम मोदी
राजस्थान के बालोतरा में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूरिया 3000 रुपए बोरी में हम देते रहे। इसके लिए हमने सब्सिडी दी. दूसरे देशों से उर्वरक खरीदने की पहल की. आयात के साथ साथ हमनें घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर भी काम किया. इसके साथ ही प्राकृतिक खेती जैसे विकल्पों पर भी ध्यान दिया. जमाखोरी और कालाबाजारी पर भी सख्ती की.
जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका लोकार्पण भी करते हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आप तो मेरी कार्यशैली जानते हैं, जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका लोकार्पण भी हम ही करते हैं. भारत ने अपनी रिफाइनरी क्षमता को लगातार बढ़ाया है. अमेरिका में पिछले 50 साल में एक भी नई रिफाइनरी नहीं बनी है. यूरोप में क्षमता कम हो रही है. भारत विश्व में चौथा सबसे ज्यादा रिफाइनरी की क्षमता वाला देश बन गया है. हम यहां रुकने वाले नहीं है. इन्हीं प्रयासों के कारण भारत इस संकट से उभरा है.
कांग्रेस पर पीएम मोदी का करारा हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के असहयोग के कारण यहां का काम लगभग ठप ही रह गया. लेकिन जैसे ही डबल इंजन को सरकार आई. इसका काम तेजी से बढ़ा और आज इसका लोकार्पण भी हम कर रहे हैं.
राजस्थान को पीएम मोदी की बड़ी सौगात
बालोतरा से राजस्थान को बड़ी सौगात
- पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन
- जयपुर मेट्रो फेज 2 की रखी नींव
- यमुना जल समझौता
- चूरू सादुलपुर, चूरू रतनगढ़ रेललाइन दोहरीकरण
- 300 और 1000 मेगावॉट के बीकानेर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स
- राजस्थान REZ कॉम्प्लेक्स से विद्युत निकासी के ट्रांसमिशन सिस्टम
- 4 लेन जोधपुर एक्सप्रेस वे के कारवाड़ डांगियावास फेज का उद्घाटन
- 54 हजार युवाओं को पीएम मोदी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
- पीएम ने हरी झंडी दिखाकर रिफाइनरी से टैंकरों को रवाना किया
भारत में 950 रुपए से कम पर मिल रहे सिलेंडर
पीएम मोदी ने कहा कि जो हालात थे, उनमें घरेलू गैस की कीमत 2 हजार रुपए तक जा सकती थी, लेकिन हमारे यहां अभी भी घरेलू सिलेंडर 950 रुपए से कम में दिया जा रहा है. उज्जवला सिलेंडर 650 से भी कम में पड़ रहा है. कमर्शियल गैस की कीमती में कटौती कर रहे हैं. ये दिखता है हमारी सरकार कितनी संवेदनशीलता से काम कर रही है.
ऊर्जा संकट के दौरान भारत में 54 हजार मीट्रिक टन LPG का उत्पादन
देश की 90% एलपीजी हॉर्मूज से होकर आ रही थी, अचानक युद्ध के हालातों ने इस सप्लाई को काट दिया. लेकिन राजस्थान की इस धरती ने चुनौतियों से लड़ना सिखाया है. इसलिए हमने संकट शुरू होते ही रिफाइनरी के काम पर फोकस किया. रिफाइनरी में रसोई गैस बनाने को कहा गया. 7 दिन के भीतर LPG के उत्पादन में वृद्धि हुई. पहले 35 हजार मीट्रिक टन उत्पादन होता था, संकट के दौरान 54 हजार मीट्रिक टन हो गया. जिन रिफाइनरियों ने पहले LPG का उत्पादन नहीं होता था, उन्होंने भी LPG उत्पादन किया.
भारत के प्रयास ऊर्जा संकट पर पड़े भारी- पीएम मोदी
पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप भी देख रहे हैं, पश्चिमी एशिया में युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है, हर देश त्रस्त है. इस युद्ध में 21 वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट को जन्म दिया है. बड़े बड़े देश आज ईंधन की किल्लत से जूझ रहे हैं. लेकिन 21 वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट पर 21 वीं सदी के नए भारत की इच्छा शक्ति और भारत के प्रयास इस संकटों पर भारी पड़े हैं.
राजस्थान के 54 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालोतरा से राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती हुए लगभग 54,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान पीएम मोदी ने नियुक्ति पाने वाले सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर उनके उज्ज्वल भविष्य को नई मजबूती देगा और प्रदेश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.
#WATCH | Balotra, Rajasthan | Prime Minister Narendra Modi hands over appointment letters to around 54,000 youth recruited across various departments of the Government of Rajasthan.
— ANI (@ANI) July 4, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/tbhbhndMHO
जोधपुर को नए एयपोर्ट टर्मिनल की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जोधपुर को नए एयरपोर्ट टर्मिनल की सौगात मिली है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नए टर्मिनल के आर्किटेक्चर और इंटीरियर की खूब चर्चा हो रही है, जिसमें राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और मारवाड़ की विरासत की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यह नया टर्मिनल मारवाड़ क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और कनेक्टिविटी को नई गति देगा तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी मजबूती प्रदान करेगा. उन्होंने कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े जोधपुर और आसपास के लोगों का विशेष रूप से अभिवादन भी किया.
पीएम मोदी ने दो महीने पहले आग हादसे का किया जिक्र
बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन साक्षी है कि बीजेपी सरकारें परियोजनाओं का सिर्फ शिलान्यास करके नहीं छोड़ती हैं. बल्कि हम उनको पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देते हैं. दो महीने पहले जो आग हादसा हुआ, उसके बाद इतनी तेजी के साथ काम पूरा कर लेना, अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. चुनौती चाहे कितनी भी बड़ी हो. अब नया भारत अपने संकल्पों से न पीछे हटता है. न ही अपनी रफ्तार कम करता है.
पीएम मोदी ने टैंकरों को किया रवाना
राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिफाइनरी से टैंकरों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. ये टैंकर पेट्रोल-डीजल लेकर रिफाइनरी से रवाना हुए हैं.

राजस्थान को 1.06 लाख करोड़ रुपये की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इन परियोजनाओं में पेट्रोकेमिकल्स, शहरी परिवहन, रेलवे, सड़कें, रिन्यूएबल एनर्जी और बिजली ट्रांसमिशन जैसे कई सेक्टर शामिल हैं.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone and inaugurates various development projects worth around Rs 1.06 lakh crore in Balotra, Rajasthan, spanning multiple sectors, including petrochemicals, urban transport, railways, roads, renewable energy, and power… pic.twitter.com/iJGseusc3Y
— ANI (@ANI) July 4, 2026
पीएम मोदी ने रिफाइनरी का किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन किया है.

सीएम ने साफा पहनाकर पीएम मोदी का किया स्वागत
पीएम मोदी के पचपदरा आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थानी साफा पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने पश्चिमी राजस्थान की पहचान नक्काशीदार झरोखा, लकड़ी की घड़ी भेंट की.
पीएम मोदी ने बालोतरा में की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालोतरा में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और एक पौधा लगाया. इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे.
VIDEO | Rajasthan: Prime Minister Narendra Modi launches multiple development projects in Balotra.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 4, 2026
He addressed workers and planted a sapling.
Union Petroleum Minister Hardeep Singh Puri and Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma were in attendance
(Source: Third Party) pic.twitter.com/qLxVG1wJNc
पीएम मोदी ने युवाओं को प्रदान किए सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पचपदरा में राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के करीब 54 हजार (53977) युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
पीएम मोदी ने जोधपुर के नए टर्मिनल भवन का किया लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया और संशोधित UDAN योजना की शुरुआत की.
VIDEO | Rajasthan: Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) inaugurates the New Terminal Building at Jodhpur Airport and launches the modified UDAN scheme.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 4, 2026
(Surce: Third Party)#Rajasthan #Jodhpur pic.twitter.com/AyKNERqGxf
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर पहुंच गए हैं. पीएम के पहुंचते ही वायुसेना स्टेशन पर स्टेशन कमांडेंट ने उनकी अगवानी की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे.
कुछ ही देर में प्रधानमंत्री रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण
बालोतरा में कुछ ही देर में प्रधानमंत्री रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे. साथ ही 50 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे. तमाम लोग इस रिफाइनरी के लोकार्पण को लेकर उत्साहित हैं. भरतपुर से आए एक युवा ने बताया कि उनकी बहन को नियुक्ति पत्र मिलेगा, वे बहुत खुश हैं, उनकी बहन लेक्चरर बनेगी. साथ ही श्रीगंगानगर से आए युवा ने बताया उसके दोस्त को नियुक्ति पत्र मिलेगा.
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर क्या बोले डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे पर राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने कहा, "आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर आ रहे हैं और नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद, PM आज पचपदरा में रिफाइनरी को देश को समर्पित करेंगे. वे कई युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे. जयपुर में मेट्रो फेज-2 की आधारशिला भी आज रखी जाएगी.
#WATCH | Jodhpur | On Prime Minister Narendra Modi's visit to the state, Rajasthan Deputy Chief Minister Prem Chand Bairwa says, "Today Prime Minister Narendra Modi is coming to Jodhpur and will inaugurate the new terminal. After that, the PM will dedicate the refinery in… pic.twitter.com/MhFxPKD8wt
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 4, 2026
जयपुर को ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात
जयपुर को आज मेट्रो फेज-2 की सौगात मिलने जा रही है. इस कॉरिडोर से पब्लिक ट्रांसपोर्ट द्वारा बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ट्रैफिक की समस्या से भी मिलेगी निजात.
जयपुर को मिलेगी मेट्रो फेज-2 की सौगात!
— Manju Sharma (@Manju4bjp) July 3, 2026
पब्लिक ट्रांसपोर्ट द्वारा बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ट्रैफिक की समस्या से भी मिलेगी निजात।#JaipurMetroPhase2 pic.twitter.com/iEo2IAdF0X
बालोतरा में पीएम मोदी की सभा से पहले बारिश
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर और बालोतरा के दौरे पर आने वाले हैं. मुख्यमंत्री व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे तो अपने साथ बरसात भी लेकर आए. बालोतरा में शाम को शुरू हुई बरसात सुबह तक जारी है. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शुभ संकेत है. कल प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बरसात हुई. जयपुर के सांभर में 84 मिमी बरसात दर्ज की गई. चित्तौड़गढ़ में करीब ढाई इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही उदयपुर, टोंक, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बालोतरा कई जगहों पर बारिश बारिश दर्ज की गई.
एफिल टावर से 40 गुना ज्यादा स्टील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के पचपदरा में HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे. अपनी रणनीतिक अहमियत के अलावा, यह रिफाइनरी इंजीनियरिंग के लिहाज़ से भी एक बड़ी उपलब्धि है. इसके निर्माण में लगभग 3 लाख मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है - जो एफिल टॉवर बनाने में इस्तेमाल हुए स्टील से लगभग 40 गुना ज़्यादा है. इसमें बुर्ज खलीफा से भी लगभग पांच गुना ज़्यादा कंक्रीट का इस्तेमाल हुआ. रिफाइनरी में लगभग 28,000 किलोमीटर की केबलिंग है, जो पृथ्वी के चारों ओर लगभग दो बार लपेटने के लिए काफी है.
इंजीनियरिंग की भव्यता केवल ऊँचाई से नहीं, बल्कि दृष्टि और पैमाने से भी मापी जाती है।
— Hindustan Petroleum Corporation Limited (@HPCL) July 3, 2026
जिस संरचना ने दुनिया को चमत्कृत किया, उस एफिल टॉवर के निर्माण में जितना इस्पात लगा था, उससे लगभग 40 गुना अधिक, यानी 3 लाख मीट्रिक टन इस्पात, रेगिस्तान का रत्न एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड… pic.twitter.com/ZMq4ST16pt
'पधारो सा! मोदी के आगमन से पहले सीएम ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले सीएम भजन लाल शर्मा ने राजस्थानी अंदाज में लिखा, 'पधारो सा! शौर्य, त्याग और स्वाभिमान की वीर धरा राजस्थान पर भारत के प्रधानसेवक, लोकप्रिय नेता, हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत एवं कोटि-कोटि अभिनंदन! माननीय प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट स्नेह से हमारी वीर धरा 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। आपके आगमन से प्रदेश के विकास और समृद्धि की दिशा में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है.'
पधारो सा!
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 4, 2026
शौर्य, त्याग और स्वाभिमान की वीर धरा राजस्थान पर भारत के प्रधानसेवक, लोकप्रिय नेता, हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हार्दिक स्वागत एवं कोटि-कोटि अभिनंदन!
माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट स्नेह से हमारी वीर धरा… pic.twitter.com/Ze9IBQ3dDb
जोधपुर टर्मिनल भवन: सालाना 20 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता
प्रधानमंत्री अपनी यात्रा की शुरुआत जोधपुर से करेंगे जहां वह जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से बदली हुई 'उड़ान' योजना शुरू करेंगे. बयान के अनुसार 480 करोड़ रुपये की लागत से बने नए टर्मिनल भवन को सालाना 20 लाख यात्रियों को संभालने के लिए बनाया गया है. इसी तरह संशोधित 'उड़ान' योजना के तहत केंद्र सरकार ने अगले 10 साल में क्षेत्रीय हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए 28,840 करोड़ रुपये तय किए हैं.
54,000 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे पीएम मोदी
राजस्थान आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को भी एक बड़ी सौगात देंगे. इस दौरान पीएम राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में हाल ही में भर्ती हुए लगभग 54,000 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.
जयपुर मेट्रो फेज-2 में होंगे 36 स्टेशन
पीएम मोदी जयपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे, जिसकी अनुमानित लागत 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 41 किलोमीटर लंबे उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में 36 स्टेशन होंगे. प्रधानमंत्री चूरू-सादुलपुर और चूरू-रतनगढ़ रेल दोहरीकरण परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे। इसके अलावा, वह एनएच-125ए जोधपुर रिंग रोड खंड-2 (करवार-डांगियावास) परियोजना के तहत फोर-लेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे.
21 अप्रैल को होना था रिफाइनरी का उद्घाटन
राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी परियोजना का उद्घाटन 21अप्रैल में पीएम मोदी द्वारा किया जाना था, लेकिन उद्घाटन से एक दिन पहले भीषण आग लगने के कारण इसे टाल दिया गया था. विज्ञप्ति के अनुसार, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम वाली यह रिफाइनरी 79,450 करोड़ रुपये की लागत से बनी है.
13 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत में बन रही जयपुर की मेट्रो फेज-2
जयपुर मेट्रो के फेज-2 के शिलान्यास का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. जयपुर की मेट्रो फेज-2 परियोजना 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत से बनाई जाएगी. इसके तहत प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक मेट्रो लाइन डेवलप की जाएगी. इसके वर्कऑर्डर भी जारी किए जा चुके हैं. यह लगभग 43 किलोमीटर की मेट्रो लाइन होगी. जयपुर के साथ-साथ टोंक रोड से लेकर सीकर रोड तक पूरे शहर से होकर मेट्रो निकलेगी.
प्रधानमंत्री ने जयपुर के लोगों को दी बधाई
प्रधानमंत्री ने जयपुर आगमन से पहले लिखा, "जयपुर के लोगों को बधाई! कल जयपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की आधारशिला रखी जाएगी. एक कॉरिडोर बनाया जाएगा जो कई रिहायशी और औद्योगिक इलाकों को जोड़ेगा. देश को समर्पित किए जाने वाले अन्य प्रोजेक्ट्स में चूरू-सादुलपुर और चूरू-रतनगढ़ रेल-डबलिंग प्रोजेक्ट, NH-125A को फोर-लेन करना, जोधपुर रिंग रोड सेक्शन-2 (करवार-डांगियावास) और अन्य शामिल हैं."
ऐतिहासिक होगा बालोतरा में कार्यक्रम- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने दौरे स पहले लिखा, "बालोतरा में कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें 1.06 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा के कामों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. इसमें पचपदरा में इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण भी शामिल है. यह प्रोजेक्ट भारत के एनर्जी और पेट्रोकेमिकल सेक्टर को बढ़ावा देगा. इससे कई लोगों को रोज़गार के अवसर भी मिलेंगे."
विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने राजस्थान दौरे से पहले ट्विट कर लिखा, "मैं कल, 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात के लोगों के बीच जाकर ऊर्जा, एविएशन, सेमीकंडक्टर, शहरी विकास और अन्य क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं. ये काम आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की हमारी कोशिशों को काफी गति देंगे.
राजस्थान को मिलेगी1 लाख करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात
राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, "राजस्थान के विकास को गति देने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 4 जुलाई 2026 को वीर धरा राजस्थान में आगमन हो रहा है. यशस्वी प्रधानमंत्री राजस्थान को ₹1 लाख करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की भव्य सौगात देंगें। इसके साथ ही, 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे. विकसित भारत विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि आभार!"
राजस्थान के विकास को गति देने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का 4 जुलाई 2026 को वीर धरा राजस्थान में आगमन हो रहा है।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 3, 2026
कल का दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री जी राजस्थान को ₹1 लाख करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की भव्य सौगात… pic.twitter.com/yUoegxs6yd
पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार (4 जुलाई) को प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बालोतरा के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.