विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे प्लेटफॉर्म नंबर 6 के यात्री

दौसा के बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया जिसके बाद यात्री यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं.

रेलवे स्टेशन की छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे प्लेटफॉर्म नंबर 6 के यात्री
प्लास्टर गिरने से स्टेशन का मजबूत रेलिंग मुड़ गया
NDTV
  • दौसा के बांदीकुई जंक्शन पर प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया
  • प्लास्टर गिरने के समय काफी लोग वहां से गुजर रहे थे और एक महिला बाल-बाल बच गई
  • सुरक्षा की गंभीर चिंता के बीच रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है

दौसा जिले के बांदीकुई जंक्शन पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया. प्लेटफॉर्म नंबर 6 के प्रवेश द्वार के पास बिल्डिंग का प्लास्टर और उस पर लगी लाल पट्टी का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. घटना के समय वहां से गुजर रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत की बात यह रही कि समय रहते लोग वहां से हट गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लास्टर गिरने के दौरान एक महिला रेल यात्री ठीक उसी स्थान से गुजर रही थी. अचानक मलबा गिरता देख वह समय रहते हट गई जिससे उसकी जान बच गई. यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद महिला सहित अन्य यात्री काफी घबरा गए.

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

प्लास्टर गिरने से प्रवेश द्वार के पास लगी रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई. मलबा गिरने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. यात्रियों ने भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए रेलवे प्रशासन से स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह घटना बांदीकुई जंक्शन की भवन सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. स्टेशन पर हर दिन बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं. ऐसे में भवन का प्लास्टर गिरना किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था. यात्रियों का कहना है कि स्टेशन की इमारतों का समय-समय पर निरीक्षण और मरम्मत होना जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

स्टेशन की छत काफी ऊंच है जहां से प्लास्टर नीचे गिरा

स्टेशन की छत काफी ऊंच है जहां से प्लास्टर नीचे गिरा
Photo Credit: NDTV

रेलवे अधिकारियों ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि प्लास्टर गिरने की वजह क्या रही. फिलहाल गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन इस हादसे ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-: भरतपुर में आगरा-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में घुसी रोडवेज, 12 से अधिक घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Dausa News, Bandikui News, Bandikui Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com