विज्ञापन

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की कहानी में अहम मोड़, सेवादार को आश्रम लेकर पहुंची फोरेंसिक टीम, क्या पता चला?

राजस्थान की प्रसिद्ध साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए जोधपुर पुलिस की जांच जारी है. रविवार को खुद पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश भारी जाब्ते के साथ साध्वी के आश्रम पहुंचे.

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की कहानी में अहम मोड़, सेवादार को आश्रम लेकर पहुंची फोरेंसिक टीम, क्या पता चला?
  • जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश भारी जाब्ते के साथ साध्वी प्रेम बाईसा के आश्रम में मामले की जांच कर रहे हैं
  • फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम आश्रम से भोजन और रसोई के सैंपल लेकर मौत की गहराई से जांच कर रही है
  • पीएम रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए, पुलिस जहर या दवाओं के गलत इस्तेमाल की संभावना तलाश रही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोधपुर:

राजस्थान की प्रसिद्ध साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए जोधपुर पुलिस की जांच जारी है. रविवार को खुद पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश भारी जाब्ते के साथ साध्वी के आश्रम पहुंचे. उनके साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी मौजूद रही, जो मामले की हर बारीक कड़ी को जोड़ने की कवायद में जुटी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सेवादार सुरेश से पूछताछ और खाने के सैंपल

पुलिस की टीम इस बार उस सेवादार सुरेश को भी अपने साथ आश्रम लेकर पहुंची है, जो साध्वी के लिए खाना बनाता था. गौरतलब है कि 29 जनवरी (मौत के दिन) सुबह सुरेश ने ही साध्वी के लिए भोजन तैयार किया था. FSL टीम ने आश्रम के रसोई घर और उस स्थान से खाने के सैंपल लिए हैं, जहां साध्वी ने आखिरी बार भोजन किया था. जांच के दौरान साध्वी के पिता वीरम नाथ भी आश्रम में मौजूद रहे. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नजर रखी और अपनी बात साझा की. 

Latest and Breaking News on NDTV

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुआ खुलासा, 'जहर' की आशंका बढ़ी

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत 29 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों (Cause of Death) का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस अब इस मामले को 'जहर' और दवाओं के गलत इस्तेमाल के एंगल से देख रही है. शरीर के अंगों (विसरा) को सुरक्षित रख लिया गया है ताकि रासायनिक जांच से यह साफ हो सके कि क्या उन्हें कोई जहरीला पदार्थ दिया गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV से खास बातचीत में पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने कहा, "जोधपुर पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है. हम हर वैज्ञानिक साक्ष्य और कड़ियों को जोड़ने में जुटे हैं. जल्द ही मौत की असली वजह का खुलासा कर दिया जाएगा और सच्चाई सबके सामने होगी." पुलिस अब इस बात की कड़ियां जोड़ रही है कि क्या दवाओं के ओवरडोज या गलत कॉम्बिनेशन की वजह से स्थिति बिगड़ी. पुलिस अब इस एंगल पर भी काम कर रही है कि यदि शरीर में जहर पहुंचा, तो वह स्वेच्छा से लिया गया, किसी गलती का परिणाम था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है. एफएसएल की अंतिम रिपोर्ट ही इस रहस्यमयी मौत के पीछे का सच सामने लाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com