विज्ञापन

मर्सिडीज में किडनैपिंग, जयपुर के पॉश इलाके से CA को उठाकर ले गए बदमाश, लेकिन आगे जाकर कार नाले में गिर गई

मर्स‍िडीज कार नाले में पलटी तो बदमाश कार और युवक को छोड़कर भाग गए. युवक ने पुल‍िस को सूचना देकर अपहरण के बारे में बताया. 

मर्सिडीज में किडनैपिंग, जयपुर के पॉश इलाके से CA को उठाकर ले गए बदमाश, लेकिन आगे जाकर कार नाले में गिर गई
इसी मर्सिडीज में युवक का अपहरण करके बदमाश भाग रहे थे.
NDTV Reporter

जयपुर में मर्सिडीज कार से बदमाशों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव गुप्ता का अपहरण कर ल‍िया. सेंट्रल पार्क इलाके से चार्टर्ड अकाउंटेंट को किडनैप करके बदमाश मर्सिडीज लेकर आमेर की तरफ भाग गए. दिल्ली रोड पर आमेर इलाके में पहुंचते ही मर्सिडीज ने एक बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलटी खाती हुई सड़क किनारे नाले में जा गिरी. हादसे के बाद कार में सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

नकली पिस्तौल बरामद 

घटना की सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. SHO आमेर राजेंद्र गोदारा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. दुर्घटनाग्रस्त मर्सिडीज की जांच शुरू कर दी. तलाशी के दौरान कार से नकली पिस्तौल और चाकू बरामद होने की जानकारी सामने आई है.  

कार में थे दो आरोपी

पीड़ित राजीव गुप्ता ने बताया कि  वह सेंट्रल पार्क में वॉक कर रहा था, तभी पीछे से दो आरोपी उसके पास पहुंचे और उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहा. अचानक हुई इस घटना से राजीव घबरा गया, और आरोपियों के कहने पर कार में बैठ गया. इसके बाद एक आरोपी ने उस पर पिस्तौल तान दी, जबकि दूसरे ने चाकू लगा दिया. हथियारों के दम पर दोनों आरोपियों ने उसे डराया और वह पूरी तरह दहशत में आ गया. 

पीड़ित के मुताबिक, कुछ देर तक वह आरोपियों के कब्जे में रहा, और उसे लगातार अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा था. इसके बाद आरोपी कार लेकर आमेर की तरफ पहुंचे, जहां दिल्ली रोड पर बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई और नाले में जा गिरी.

CCTV फुटेज तलाश रही पुल‍िस 

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. सेंट्रल पार्क से लेकर आमेर दिल्ली रोड तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस कार के जरिए आरोपियों की पहचान, और वारदात के पीछे की वजह तलाश रही है. नकली पिस्तौल और चाकू बरामद होने से मामला और गंभीर हो गया है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में 11 सितंबर से फिर बारिश का दौर, 5 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Kidnapping, Mercedes, Jaipur News, Merceded Benz, Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com