विज्ञापन

3 महीने तक बेटी ने की खतरनाक प्लानिंग, फिर चचेरे भाई के साथ मिलकर मां की कराई हत्या; ऐसे बेनकाब हुआ मास्टरमाइंड

जयपुर में आयुषी ने जिस चचेरे भाई के साथ मिलकर अपनी मां को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी. वह मास्टरमाइंड बलराम गिरफ्तार कर लिया गया है.

3 महीने तक बेटी ने की खतरनाक प्लानिंग, फिर चचेरे भाई के साथ मिलकर मां की कराई हत्या; ऐसे बेनकाब हुआ मास्टरमाइंड
बेटी ने चचेरे भाई के साथ मिलकर मां की कराई हत्या

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीते दिनों एक महिला नीरज शर्मा हत्याकांड का मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. शुक्रवार को जयपुर पुलिस ने आरोपी मास्टरमाइंड रवि प्रकाश उर्फ बलराम को गिरफ्तार कर लिया है. बलराम ही इस हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार है, जिसने आयुषी के साथ मिलकर उसकी मां नीरज शर्मा की हत्या के लिए पूरी प्लानिंग की थी. पुलिस के अनुसार, करीब 14-15 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए बलराम ने अपनी चचेरी बहन आयुषी के साथ खतरनाक साजिश रची और आयुषी के मां नीरज शर्मा को मौत के घाट उतार दिया. 

हत्या के बाद से फरार था बलराम

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी रवि प्रकाश उर्फ बलराम पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वह वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था. जबकि बलराम के पिता, मृतका की बेटी आयुषी और सुपारी लेकर महिला नीरज की हत्या करने वाले उसके रिश्तेदार समेत 7 लोग जेल में बंद हैं. पुलिस का कहना है कि रवि प्रकाश उर्फ बलराम चाचा की प्रॉपर्टी हड़पने की नीयत से पिछले तीन माह से चाची को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहा था. 

मां के गहने बेच सुपारी के दिए रुपये

पुलिस के अनुसार, बलराम ने चचेरे बहन आयुषी के साथ मिलकर 07 लाख रुपये में सुपारी देकर चाची नीरज की हत्या करवाई थी. मां की हत्या के आरोप में जेल में बंद आयुषी के मामा राकेश शर्मा ने अपने जीजा की मौत के हालात पर भी शक जताया है. राकेश शर्मा ने दावा किया कि आयुषी ने मां के गहने बेच कर सुपारी के 7 लाख रुपये बदमाशों को दिए थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रॉपर्टी की लालच में हुई थी हत्या

इसके अलावा आयुषी के मामा ने प्रताप नगर थाने में FIR दर्ज करवाकर यह भी आरोप लगाया कि अप्रैल 2025 में आयुषी ने अपने चचेरे भाई बलराम के साथ मिलकर इलाज के दौरान अपने पिता विजय शर्मा की फीडिंग पाइप हटाकर उनकी जान लेने की साजिश रची. दावा किया गया है कि आयुषी ने ही अप्रैल 2025 में अपने चचेरे भाई बलराम के साथ मिलकर इलाज के दौरान विजय शर्मा की फीडिंग पाइप हटाकर उनकी जान लेने की साजिश रची थी.

इस कथित वारदात के पीछे अनुकंपा नियुक्ति और 14-15 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति हासिल करने की मंशा थी. आयुषी अपनी मां के बजाय ताऊ मोहन और कजिन बलराम के साथ रहती थी. वह पहले भी कई बार अपनी मां से मारपीट कर चुकी है. चर्चा यह भी हुई कि आयुषी और बलराम के बीच अवैध संबंध थे. 

यह भी पढे़ं-

पिता की भी कातिल है... मां का मर्डर करने वाली आयुषी के मामा का दावा, सरकारी नौकरी का था लालच

चचेरे भाई से अवैध संबंध, मां के गहने बेच दी सुपारी की रकम; मां-बाप की कातिल बनी आयुषी पर मामा ने खोले राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Jaipur News, Jaipur Murder Case, Jaipur Murder Crushed By Car, Jaipur Murder Case News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com