विज्ञापन

जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, हादसे में SI की मौत; 2 कांस्टेबल घायल

जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से सब-इंस्पेक्टर हनुमान सहाय मीणा की मौत हो गई. हादसे में 2 पुलिसकर्मी और परिवादी घायल हैं.

जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, हादसे में SI की मौत; 2 कांस्टेबल घायल

जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर शनिवार (4 अप्रैल) सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पुलिस की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें करौली जिले के सपोटरा थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर हनुमान सहाय मीणा की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा आंधी थाना क्षेत्र के नांगल बेला (चैनेज नंबर 39) के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ. लंबी यात्रा की थकान की वजह से गाड़ी में सवार सभी पुलिसकर्मी गहरी नींद में थे. तभी अचानक पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

मेरठ से जांच कर लौट रही थी टीम 

पुलिस टीम मेरठ से एक धोखाधड़ी के मामले की जांच के बाद वापस लौट रही थी. सब-इंस्पेक्टर हनुमानसहाय मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल कजोड़ चौधरी, रामराज बैरवा और परिवादी रामनरेश मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सब-इंस्पेक्टर को मृत घोषित कर दिया.

ट्रक चालक की तलाश शुरू 

घायल कांस्टेबल कजोड़ चौधरी ने बताया कि नांगल बेला के पास उनकी गाड़ी को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी. उस समय सभी गहरी नींद में थे, इसलिए संभलने का मौका तक नहीं मिला. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः "सावधानी से गाड़ी चलाओ", सुनते ही तान दी पिस्तौल! बीच सड़क पर कहासुनी में चली गोली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com